Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में आंधी और बूंदाबांदी के बाद भी तापमान में उछाल

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक। आंधी और बारिश के बाद तेज धूप दो डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा पारा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 10:41 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 10:41 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में आंधी और बूंदाबांदी के बाद भी तापमान में उछाल
ताजमहल पर बुधवार सुबह तेज धूप में परेशान पर्यटक।

आगरा, जागरण संवाददाता। आंधी और बारिश के बाद बुधवार सुबह से तेज धूप निकल आई है। सुबह 10 बजे गर्मी महसूस होने लगी है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है।

loksabha election banner

मंगलवार देर रात तक आंधी और बारिश हुई। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक डा रंजीत कुमार ने बताया कि राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से आंधी और बारिश आ रही है। मगर, यह ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगी। अभी इसी तरह का मौसम रहेगा और मौसम लगातार बदलता रहेगा।

उधर, कुछ घंटे बाद ही मौसम बदल गया है। बुधवार सुबह सात बजे के बाद धूप निकल आई है, सुबह आठ बजे के बाद गर्मी महसूस होने लगी। 10 बजे के बाद धूप में पसीना निकलने लगा है। तापमान बढता जा रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य 16 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

30 मार्च तक 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से तेज धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बढेगा। 30 मार्च तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.