Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में 19 मार्च को हो सकती है बारिश, सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पार

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक। हल्‍के फुल्‍के बादल बीच बीच में छा सकते हैं। सुबह से ही गर्मी लोग परेशान।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 17 Mar 2021 09:37 AM (IST)Updated: Wed, 17 Mar 2021 09:37 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में 19 मार्च को हो सकती है बारिश, सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पार
आगरा में तेज धूप के चलते परेशान युवतियां।

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी बढ़ गई है। बुधवार को सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। नौ बजे के बाद धूप में पसीना टपकने लगा है, लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 मार्च से मौसम बदल जाएगा। बारिश हो सकती है और बादल छाए रहेंगे।

loksabha election banner

सुबह सात बजे के बाद धूप ​तेज होती गई, आठ बजे के बाद गर्मी का अहसास होने लगा। सुबह नौ बजे धूप में खडे होने पर पसीना टपक रहा है, 10 से 15 मिनट धूप में खडा होना मुश्किल हो गया है। इससे सुबह का तापमान भी बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य 15 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह का तापमान बढ़ने से बादल छाने लगे हैं। गुरुवार को तेज धूप निकलेगी, इसके बाद मौसम बदलने लगेगा। शुक्रवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

23 मार्च को दोबारा बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 मार्च को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 20 मार्च से बादल छट जाएंगे और तेज धूप निकलेगी। 21 और 22 मार्च को भी धूप निकलेगी। लेकिन 23 मार्च से दोबारा मौसम बदल जाएगा, बादल छा सकते हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान नीचे पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.