Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में चढ़ने लगा पारा, न्‍यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह से आसमान साफ है और धूप तेज है और ठंडक भी हो गई बीते दिनों की अपेक्षा कम। गुरुवार शाम भी अपेक्षाकृत हो चुकी थी गर्म। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 33 डिग्री सेल्सियस तक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 09:23 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 09:23 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में चढ़ने लगा पारा, न्‍यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त
आगरा में अब तापमान में धीरे धीरे उछाल आ रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में पारा चढ़ने लगा है, दोपहर के समय गर्मी पसीने छुड़ा रही है। बस अब सुबह और शाम को हल्‍की ठंडक है। हालांकि हवा ठंडी रहने से पिछले सप्‍ताह के मुकाबले जितना गर्मी नहीं सता रही है। शुक्रवार को न्‍यूनतम तापमान 15.4 दर्ज किया जा चुका है। जो गुरुवार के मुकाबले लगभग दो डिग्री सेल्सियस ज्‍यादा है।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह अपेक्षाकृत कम ठंडी रही। सूर्योदय भी जल्‍दी होने से लोग सुबह छह टहलने निकल आए। सुबह आठ के बाद धूप तेज हो गई है। इससे शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.4 दर्ज किया गया। यही तापमान गुरुवार को 13.6 डिग्री था। न्‍यूनतम तापमान के अभी कम रहने के चलते ही सुबह मौसम खुशनुमा है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा। जो बीते दिनों 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था।

इससे पहले तेज धूप निकलने से गुरुवार दोपहर में पसीना निकलने लगा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। 10 बजे के बाद गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में खड़े होने पर पसीना निकलने लगा। इससे अधिकतम तापमान सामान्य सामान्य 29 डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 12 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.