Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में धूप ने चढ़ाया पारा, न्‍यूनतम तापमान में एक डिग्री और बढ़ा

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह आठ बजे से निकल आई धूप। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को भी अपेक्षाकृत रहेगी कम सर्दी। अधिकतम तापमान के शुक्रवार को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 09:54 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 09:54 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में धूप ने चढ़ाया पारा, न्‍यूनतम तापमान में एक डिग्री और बढ़ा
आगरा में न्‍यूनतम तापमान में शुक्रवार को वृद्धि दर्ज हुई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब तापमान में धीरे धीरे बढ़ोत्‍तरी हो रही है। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज हो रही है। इस सप्‍ताह अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। शुक्रवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है।

loksabha election banner

ताजनगरी से सर्दी की विदाई होने लगी है और गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर के समय धूप बुरी लगने लगी है। तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से अब केवल सुबह और शाम ही ठंडक का अहसास हो रहा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। इससे न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

इससे पहले गुरुवार को भी सुबह सात बजे धूप निकल आई थी, सर्दी में धूप अच्छी लगने लगी। सुबह पार्कों, सडकों पर टहलने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। नौ बजे के बाद तेज धूप में गर्मी का अहसास होने लगा तो लोगों के स्‍वेटर तक उतर गए। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान

अधिकतम के बाद अब न्यूनतम तापमान बढने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि न्यूनतम तापमान एक दो दिन में 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इससे गर्मी का अहसास होने लगेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.