Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान में होगा बड़ा फेरबदल, दिन रहेगा गर्म

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह आठ बजे से निकल आई धूप। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को भी अपेक्षाकृत रहेगी कम सर्दी। अधिकतम तापमान के बुधवार को 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 09:07 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 09:07 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में तापमान में होगा बड़ा फेरबदल, दिन रहेगा गर्म
आगरा में बुधवार सुबह आठ बजे से ही अच्‍छी धूप निकल आई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में मौसम बदल रहा है। बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज हो रही है। इस सप्‍ताह अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। बुधवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है, जो एक दिन पहले के मुकाबले 1.8 डिग्री ज्‍यादा है। वहीं दोपहर में भी गर्मी रहेगी।

loksabha election banner

बुधवार सुबह से धूप अच्‍छी निकलने से लोगों की दिनचर्या समय से आरंभ हो गई। सुबह नौ बजे तक तो धूप अच्‍छी लगती रही लेकिन उसके बाद चुभने से लगी है। लोग स्‍वेटर उतारने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्‍यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इससे पहले सुबह मंगलवार धूप निकलने के साथ ही सर्द हवा चलती रही। दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास हुआ। इसके बाद कुछ देर को हल्‍के बादल छाए और तेज हवा चली। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। सुबह सात बजे धूप निकल आई थी। हवा चलने से सर्दी कम नहीं हुई। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकलने से गर्मी लगने लगी। शाम को हवा तेज हो गई। अधिकतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य नौ डिग्री सेल्सियस से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को तेज धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.