Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में न्‍यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह शहर के बाहरी इलाकों में रहा मामूली कोहरा। आठ बजे से निकल आई धूप। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को चलेगी शीतलहर। रात के समय हो रहा है गलन का अहसास।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 10:30 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 10:30 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में न्‍यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज
आगरा में सोमवार को तापमान में बढ़ोत्‍तरी दर्ज होगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सोमवार सुबह शहर के बाहरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्‍का कोहरा रहा। दृश्‍यता साफ रहने से हाईवे पर वाहन अपनी पुरानी गति से दौड़ते नजर आए। इधर सुबह आठ बजे से ही धूप निकल अाने से लोगों ने राहत महसूस की। सुबह की गुनगुनी धूप का लोग आनंद ले रहे हैं। इस सप्‍ताह अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

loksabha election banner

सोमवार सुबह से धूप अच्‍छी निकलने से लोगों की दिनचर्या समय से आरंभ हो गई। सुबह 10 बजे तक अच्‍छी धूप निकल आने से लोग धूप का आनंद लेने लगे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्‍तरी होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी।

इससे पहले रविवार को सुबह और दोपहर के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। सुबह सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। वहीं, दोपहर में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सात बजे धूप निकल आई। मगर, तेज हवा चलने से सर्दी कम नहीं हुई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई। तेज धूप में खड़े होने पर गर्मी का अहसास होने लगा। शाम को सर्द हवा चलने लगी। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 10 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.