Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छाया फिर हल्‍का कोहरा, दोपहर में धूप तेज

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह शहर के बाहरी इलाकों में रहा हल्‍का कोहरा हालांकि आठ बजे निकल आई अच्‍छी धूप। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर आया। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को चलेगी शीतलहर। रात के समय हो रहा है गलन का अहसास।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 10:45 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 10:45 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छाया फिर हल्‍का कोहरा, दोपहर में धूप तेज
आगरा में धूप में तेजी आने से तापमान में वृद्धि हो रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गुरुवार को मौसम सुहाना है। सुबह यमुना से सटे और शहर के बाहरी इलाकों में सुबह छह से सात बजे के बीच हल्‍का कोहरा रहा। हालांकि सुबह आठ बजे धूप निकल आई। दोपहर में तेज धूप अब असहनीय होती जा रही है। सुबह 10 बजे तक जो धूप अच्‍छी लग रही है, वही दोपहर में 12 बजे तक गर्म कपड़े उतार देने को विवश कर रही है।

loksabha election banner

ताजनगरी में गुरुवार सुबह से अच्‍छी धूप निकली है। इसके साथ ही सर्द हवा भी चल रही है। सर्दी के मौसम में सुबह सुबह धूप में बैठना अच्छा लग रहा है लेकिन दोपहर में धूप नहीं झेली जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम 27 और न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी रहेगी।

इससे पहले धूप निकलने से बुधवार को दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को धूप निकलेगी। सुबह सात बजे धूप निकल आई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई। हवा भी नहीं चली, इससे दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा। लोगों ने गर्म कपड़े उतार दिए। शाम को सर्द हवा चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 25 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य नौ डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.