Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छंट गए बादल, निकल आई अच्‍छी धूप

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह आठ बजे निकल आई हल्‍की धूप। गुरुवार रात हुई थी बूंदाबांदी और चली थी तेज हवा। हवा में ठंडक बरकरार। शुक्रवार को न्‍यूनतम नौ और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 10:39 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 10:39 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छंट गए बादल, निकल आई अच्‍छी धूप
शुक्रवार सुबह आगरा में धूप के बीच ताजमहल का दीदार करते पर्यटक।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गुरुवार देर रात में बूंदाबांदी और तेज हवा के बीच एक बार फिर सर्दी का अहसास होने लगा था लेकिन शुक्रवार सुबह बादल छंट गए और धूप निकल आई है। हवा में ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा।

loksabha election banner

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते दो दिन बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को सुबह आसमान साफ हो गया। इसके बाद धूप निकल आने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 22 और न्‍यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इससे पहले गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, दोपहर में कुछ देर ​के लिए धूप निकली। इसके बाद बादल छा गए। दिन में रुक -रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे तक बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकली। कुछ देर बाद ही दोबारा बादल छा गए। 11 बजे कमला नगर, बल्केश्वर, दयालबाग, एमजी रोड, रामबाग सहित कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। दोपहर एक बजे धूप निकल आई। 30 मिनट बाद दोबारा बादल छा गए। शाम पांच बजे कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे शाम को सर्द हवा चलने लगी। न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 22 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.