Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में रात में बारिश, सुबह बादल, सर्दी हुई कम, निकली हल्‍की धूप

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह आठ बजे निकल आई हल्‍की धूप। हालांकि रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड हवा में है गलन बरकरार। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा। 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 10:17 AM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 10:17 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में रात में बारिश, सुबह बादल, सर्दी हुई कम, निकली हल्‍की धूप
आगरा में गुरुवार सुबह बादल छाए हुए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में बुधवार देर रात में गरज चमक के साथ बारिश हुई। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, सुबह नौ बजे के बाद धूप निकल आई है। हवा नहीं चल रही है, इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है।

loksabha election banner

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार रात को बिजली चमकने के साथ बारिश हुई। सुबह बादल छा गए हैं। हवा नहीं चलने से न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकल आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी। इससे पहले धूप निकलने से बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया था। वहीं, अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बारिश हो सकती है। सुबह सर्द हवा चलने के बाद भी धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दोपहर में तेज धूप निकली। इससे धूप में खडे़ होने पर गर्मी का अहसास होने लगा। अधिकतम तापमान सामान्य 22 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को सर्द हवा चलने लगी थी।

दो दिन बादल छाएंगे, इसके बाद निकलेगी धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादल छाएंगे। शनिवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। रविवार को धूप निकल आएगी और सर्दी से राहत मिलेगी। दोपहर में तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.