Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा सुबह का पारा
Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को सुबह से ही धूप है कुछ हल्की।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सुबह तेज हवा चलने से पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होने लगी है और गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज गर्म हवाएं चलेंगी।
सुबह छह से सात बजे तक हवा चलती रही, इससे गर्मी से राहत मिली। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। इससे सुबह का तापमान सामान्य 20 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप से तापमान में बढोत्तरी होगी और अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।
गर्मी से लोग परेशान
सुबह और दोपहर के तापमान में बढोत्तरी होने से लोग परेशान हैं। सुबह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इससे लोग परेशान हैं।
सर्दी जुकाम और बुखार के बढ रहे केस
मौसम बदलने और तापमान में बढोत्तरी होने से सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ रही है। एसएन मेडिकल कालेज कीत ओपीडी में सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग डा नीरज यादव ने बताया कि इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें। बुखार आने पर डाक्टर से परामर्श लेकर दवाएं ले लें।