Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी, दोपहर में सताएगी गर्मी

Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। लू के साथ चल रही धूल भरी हवाएं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 11:28 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 11:28 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी, दोपहर में सताएगी गर्मी
ताजमहल पर सोमवार सुबह से ही पर्यटक धूप में परेशान नजर आए।

आगरा, जागरण संवाददाता। सोमवार सुबह से ही तेज धूप से लोग आगरा में परेशान हैं। सोमवार को सुबह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी।

loksabha election banner

सुबह सात बजे से ही धूप तेज होती गई, आठ बजे के बाद धूप में लोगों का पसीना निकलने लगा। 10 बजे से धूप चुभ रही है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 18 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ठंडे गर्म से बचें, बढने लगा पारा

तापमान बढने के सााथ ही एसी और कूलर चलने लगे हैं। ठंडे से सीधे गर्मी में जाने और गर्मी में पसीना टपकने के बाद ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करने से सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग के डा नीरज यादव का कहना है कि इस मौसम में बच्चों का ध्यान रखे। बाजार के ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न कराएं, इससे समस्या हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.