Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। चल रही हैं धूल भरी हवाएं।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 11:01 AM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 11:01 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा पारा
सुबह सर्द हवा चलने के बाद शनिवार को तेज धूप निकल आई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह सर्द हवा चलने के बाद शनिवार को तेज धूप निकल आई है। 10 बजे के बाद धूप में गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

loksabha election banner

सुबह सात बजे तक हवा चलती रही। आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी। नौ बजे के बाद धूप में खड़े होने पर पसीना आने लगा। 10 बजे के बाद धूप और तेज हो गई। न्यूनतम तापमान सामान्य 18 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी, जिससे अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सोमवार को भी तेज धूप निकलेगी। नौ अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 

 

गर्मी में पेट हो रहा खराब

मौसम बदलने के साथ ही शरीर में पानी की कमी होने लगी है। एसएन मेडिकल कालेज के डा. बलवीर सिंह ने बताया कि मौसम बदल रहा है, इस मौसम में पेट संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। गर्मी में लोगों का पेट खराब होने लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.