Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह रही अपेक्षाकृत ठंडी, दोपहर में लू के साथ धूल भरी आंधी

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। लू के साथ चल रही धूल भरी हवाएं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 10:57 AM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 12:51 PM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह रही अपेक्षाकृत ठंडी, दोपहर में लू के साथ धूल भरी आंधी
आगरा में गुरुवार सुबह ठंडी रही लेकिन दोपहर में गर्मी के तेवर तीखे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, इससे सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। हालांकि, यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। सुबह ठंडी हवा चली, सात बजे के बाद धूप तेज होती गई। नौ बजे के बाद धूप में गर्मी महसूस होने लगी है, धूप में खडे होने पर पसीना​ निकल रहा है। इससे सुबह का तापमान सामान्य 19 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में लगातार बढोत्तरी होगी। छह अप्रैल तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।

टेम्प्रेचर इन्वर्शन से उतार चढाव

दयालबाग शिक्षण संस्थान ( डीईआइ) के पर्यावरण वैज्ञानिक डा रंजीत कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल तक टेम्प्रेचर इन्वर्शन होगा। इस दौरान वातावरण में तेजी से बदलाव देखने को मिलते हैं। 10 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई पर वायु का तापमान कम होने लगता है। मगर, टेम्प्रेचर इन्वर्शन में वायु का तापमान ऊंचाई पर बढ़ता है। इससे आंधी और तूफान आते हैं। इसके साथ ही तापमान भी तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.