Agra Weather Forecast: ताजनगरी में निकली धूप, चल रही सर्द हवाएं
Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह आठ बजे निकल आई अच्छी धूप। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को चलेगी शीतलहर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को सुबह कोहरा छा सकता है। दोपहर में धूप निकल आएगी।
आगरा, जागरण संवाददाता। धूप निकल आई है, लेकिन शनिवार सुबह से ही तेज सर्द हवा चल रही है। सर्द हवा चलने से सर्दी से राहत नहीं मिली है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।
शनिवार सुबह 7. 30 बजे से धूप निकल आई है लेकिन इसके साथ ही तेज सर्द हवा चलने लगी। इससे धूप निकलने के बाद भी सर्दी कम नहीं हुई है। 10 बजे के बाद धूप तेज हुई। मगर, सर्द हवा चल रही है। इससे न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले शुक्रवार और गुरुवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में तेज धूप निकलेगी। रात को शीतचलर चलने से सर्दी बढ जाएगी।
कल छा सकता है कोहरा, आठ फरवरी से तेज धूप
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को सुबह कोहरा छा सकता है। दोपहर में धूप निकल आएगी। वहीं, सोमवार से बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी। दिन में धूप निकलने से तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान
मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में अपनी सेहत का भी ध्यान रखे। एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा मनीष बंसल ने बताया कि सुबह के समय सर्दी और दोपहर में धूप निकल रही है। इसके बाद रात को सर्दी, इस तरह बदल रहा मौसम स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। बुजुर्ग मरीज सर्दी से बचें, हवा चलने पर धूप में गर्म कपडे पहनकर ही बैठे। गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। इस मौसम में सांस संंबंधी बीमारियों से पीडित मरीजों की सांस फूलने लगती है। इन्हेलर नियमित लेते रहें।