Agra Weather Forecast: वीकएंड पर सर्द हवा के बीच धूप का आनंद, पढ़ें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
Agra Weather Forecast न्यूनतम तापमान में गिरावट। दोपहर में निकलेगी तेज धूप। सुबह के तापमान में गिरावट आई है और तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी।
आगरा, जागरण संवाददाता। वीकएंड पर सुबह मौसम अच्छा हो गया है। शनिवार सुबह सर्द हवा के बीच निकली धूप से अच्छा महसूस हो रहा है। सुबह टहलने गए लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी।
सुबह सर्द हवा चली, आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी है और गर्माहट है। लोग धूप का आनंद लेते रहे। सुबह के तापमान में गिरावट आई है और तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी।
कल सुबह छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार सुबह कोहरा छा सकता है, दोपहर में तेज धूप निकलेगी। एक दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।