Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में बादलों के पीछे छुपा सूरज, जल्‍द ही बारिश के आसार

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह से बादल छाए हैं। सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन न होने से ठंड का अहसास होता रहा। हालांकि 11 बजे के करीब धूप निकली है लेकिन उसमें उतनी तेजी नहीं है। मौसम विभाग ने इस सप्‍ताह बारिश होने के आसार जताए हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 10:24 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 10:24 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में बादलों के पीछे छुपा सूरज, जल्‍द ही बारिश के आसार
आगरा में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सर्द हवा चल रही है, हालांकि सुबह का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नौ दिसंबर से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है, सुबह से ही बादल हैं और 10 बजे तक धूप नहीं निकली है। इससे सर्दी महसूस हो रही है, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूप निकल सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी। आठ दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। नौ दिसंबर से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इधर अधिकतम तापमान में शुक्रवार को धूप निकलने की वजह से सुधार आया था, अन्‍यथा ये भी 21 डिग्री सेल्सियस के करीब ही चल रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.