Move to Jagran APP

बादलों के पीछे छिपा सूरज, आगरा में सताएगी आज भी सर्दी

Agra Weather आगरा में लगातार पांचवें दिन आसमान में बादलों का डेरा है। सुबह कुछ देर को बादल छंटे थे और सूरज की किरणें दिखाई दीं लेकिन उसके बाद दुबारा से बादल छा गए। न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी है लेकिन अधिकतम नीचे आ चुका है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 11:04 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 11:04 AM (IST)
सोमवार सुबह ताजमहल के पास पर्यटक इस अंदाज में नजर आए।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में लगातार पांचवें दिन बादलों के पीछे सूरज छिपा हुआ है। सर्दी से सोमवार को भी राहत नहीं मिलती दिख रही। दरअसल सुबह सात बजे के करीब बादल छंट गए थे और सूरज की किरणें दिखाई देने लगी थीं लेकिन कुछ देर बाद ही बादल दुबारा से छा गए। हवा ठंडी चल रही है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के बीच अंतर बहुत कम रह जाने से गलन का अहसास हो रहा है।

loksabha election banner

आगरा में सोमवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं। तीन दिन तक लगातार बूंदाबांदी होने और सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज हुआ था। जो सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिनभर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। आज भी 'कोल्‍ड डे' जैसी कंडीशन रहेगी। लोग सुबह से हीटर जलाकर बैठे हैं। इधर सुबह न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। यह सामान्‍य से चार डिग्री अधिक है। गलन इसलिए महसूस हो रही है क्‍योंकि अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के बीच मात्र सात डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पूर्वी उत्‍तर प्रदेश को लेकर आज अलर्ट जारी किया है कि वहां तेज बारिश होगी। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने हवा में गलन बढ़ा दी है।

फसल को नुकसान की आशंका

इस समय आगरा जनपद में सरसों, आलू, गेहूं, जौ के अलावा सब्जियों की पैदावार हो रही है। आगरा की सबसे मुख्‍य फसल आलू और सरसों है। लगातार बारिश होने के बाद यदि एकदम से धूप तेज निकलेगी तो झुलसा रोग लग सकता है। इसी आशंका से किसान डरा हुआ है। फतेहाबाद क्षेत्र में तो ओलावृष्टि हो चुकी है। इसके चलते सरसों का फूल झड़ गया है, वहीं आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.