Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में रविवार को निचला पारा और लुढ़कने के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी का आएगा असर

Agra Weather आगरा मंडल मेें रविवार सुबह जमी ओस की परत। तापमान आया सामान्‍य से तीन डिग्री तक नीचे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। कोहरा छंटने से दृश्‍यता हुई साफ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ताजनगरी में हवा बर्फीली हो चली है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 08:30 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में रविवार को निचला पारा और लुढ़कने के आसार, पहाड़ों पर बर्फबारी का आएगा असर
आगरा में रविवार सुबह लोगों को अलाव जलाना पड़ा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में रविवार को निचले पारेे में और कमी आने के संकेत हैं। दरअसल पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ताजनगरी में हवा बर्फीली हो चली हैं। रविवार सुबह नौ बजे तक हल्‍की धूप है और सुबह की सर्दी के बीच सुखद अहसास करा रही थी। सुबह ओस की परत भरपूर थी। अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच चुका है, वहीं न्‍यूनतम तापमान भी सामान्‍य से तीन डिग्री नीचे है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 नवंबर के बाद मौसम साफ हो जाएगा।

loksabha election banner

रविवार सुबह से आगरा में आसमान साफ है। सुबह 9 बजे तक हल्‍की धूप निकल चुकी है। हालांकि सुबह आठ बजे तक सर्दी का अहसास हो रहा था और क्‍योंकि ओस की परत बिछी हुई थी। सुबह 09 बजे का तापमान 19 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 25 तो न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

इससे पहले सर्द हवा चलने से शनिवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सुबह धूप निकलने के साथ ही सर्द हवा चलती रही, दोपहर एक बजे के बाद धूप तेज हुई। मगर, सर्द हवा चलने से धूप निकलने से राहत नहीं मिली। रात को सर्द हवा तेज हो गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पुर्वानुमान है कि न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी, तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को दिन में धूप निकलेगी, रात को सर्द हवा चलेगी।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.