Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में पारा सामान्‍य से नीचे, धूप लग रही अब सुहानी

Agra Weather आगरा मंडल मेें शनिवार सुबह जमी ओस की परत। तापमान आया सामान्‍य से तीन डिग्री तक नीचे। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। कोहरा छंटने से दृश्‍यता हुई साफ। इससे पहले शुक्रवार को सूरज ढलने के साथ ही सर्दी का अहसास होने लगा था।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 11:08 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 11:08 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में पारा सामान्‍य से नीचे, धूप लग रही अब सुहानी
आगरा में शनिवार सुबह धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिली।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में अब धूप सुहानी लगने लगी है। सुबह और शाम को ठंडक है। दिन में धूप राहत दे रही है। शनिवार सुबह नौ बजे से धूप निकल आई और सुबह की सर्दी के बीच सुखद अहसास करा रही थी। सुबह ओस की परत भरपूर थी। अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच चुका है, वहीं न्‍यूनतम तापमान भी सामान्‍य से तीन डिग्री नीचे है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 नवंबर के बाद मौसम साफ हो जाएगा।

loksabha election banner

शनिवार सुबह से आगरा में आसमान साफ है। सुबह 10 बजे तक अच्‍छी धूप निकल चुकी है। हालांकि सुबह आठ बजे तक सर्दी का अहसास हो रहा था और क्‍योंकि ओस की परत बिछी हुई थी। सुबह 11 बजे का तापमान 22 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 25 तो न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ था लेकिन सूरज ढलने के साथ ही सर्दी का अहसास होने लगा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को दिन में धूप निकलेगी। सुबह से ही धूप निकली, साथ ही सर्द हवा चलती रही। सर्दी में धूप निकलने से राहत मिली। लोग अपने घरों की छत और कार्यालय के बाहर धूप में खडे रहे हैं। वहीं, शाम को सर्द हवा चलने लगी। न्यूनतम तापमान सामान्य 12 से 13 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 29 से 30 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस कम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में धूप निकलेगी, लेकिन तापमान में गिरावट आएगी।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.