Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे, दिन में धूप से राहत

Agra Weather आगरा मंडल मेें शुक्रवार सुबह जमी ओस की परत। तापमान आया सामान्‍य से तीन डिग्री तक नीचे। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। कोहरा छंटने से दृश्‍यता हुई साफ। 23 नवंबर तक कोहरा छाने की आशंका जाहिर की है मौसम विभाग ने।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 11:51 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 11:51 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे, दिन में धूप से राहत
धूप निकलने पर ताजमहल में पर्यटकों को भी सुखद अहसास हुआ।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सर्दी अभी गुलाबी है। सुबह और शाम को ठंडक है। दिन में धूप राहत दे रही है। शुक्रवार सुबह नौ बजे से धूप निकल आई और सुबह की सर्दी के बीच सुखद अहसास करा रही थी। सुबह ओस की परत भरपूर थी। अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच चुका है, वहीं न्‍यूनतम तापमान भी सामान्‍य से तीन डिग्री नीचे है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 नवंबर के बाद मौसम साफ हो जाएगा।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह से आगरा मे आसमान साफ है। सुबह 10 बजे तक अच्‍छी धूप निकल चुकी है। हालांकि सुबह आठ बजे तक सर्दी का अहसास हो रहा था और क्‍योंकि ओस की परत बिछी हुई थी। सुबह 11 बजे का तापमान 22 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 25 तो न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इससे पहले गुरुवार को दोपहर में बादल छा गए थे। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह सात बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर दो बजे तक धूप निकली। इसके बाद बादल छाए गए। सर्द हवा चलने लगी। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 18 से 19 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 29 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 नवंबर तक सुबह कोहरा छाएगा।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.