Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छाने लगी ओस, अधिकतम तापमान सामान्‍य से लुढ़का नीचे

Agra Weather आगरा मंडल मेें बुधवार सुबह छाया रहा हल्‍का कोहरा। सुबह 8 बजे तक दृश्‍यता हो गई थी साफ। तापमान आया सामान्‍य से नीचे। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 21 नवंबर तक कोहरा छाया हुआ रहेगा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 11:17 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 11:17 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छाने लगी ओस, अधिकतम तापमान सामान्‍य से लुढ़का नीचे
बुधवार सुबह सात बजे तक सिकंदरा स्‍मारक पर ऐसा नजारा रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में लगातार दूसरे दिन बुधवार को कोहरा छाया। हालांकि यह मंगलवार की अपेक्षा कम था लेकिन ओस भरपूर थी। अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच चुका है, वहीं न्‍यूनतम तापमान में हल्‍की बढ़त है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 नवंबर तक कोहरा छाया हुआ रहेगा। इस सप्‍ताह में अच्‍छी सर्दी देखने को मिलेगी।

loksabha election banner

बुधवार सुबह ताजनगरी में ओस, पानी की बूंदों के जैसे बरस रही थी। दरअसल रविवार को आगरा में अच्‍छी बारिश हुई थी, उसी का असर अब तक बना हुआ है। हालांकि सुबह आठ बजे से ही हल्‍की धूप निकल आई और सुबह 10 बजे तक आसमान साफ हो चुका था।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इसी तरह का मौसम 21 नवंबर तक रह सकता है। सुबह कोहरा छाने के बाद दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इससे पहले मंगलवार को भी घने कोहरे से दृश्यता शून्य हो गई थी, सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा था। कोहरे संग ओस की बूंदों से सर्दी बढ गई है। अधिकतम तापमान सामान्य 30 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

22 नवंबर से छट जाएगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 नवंबर से कोहरा छट जाएगा, लेकिन सर्दी में कमी नहीं होगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.