Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में बिछी सीजन में पहली कोहरे की चादर, धूप खिली तो मिली राहत

Agra Weather आगरा मंडल मेें मंगलवार सुबह कोहरे ने जमाया डेरा। सुबह 10 बजे तक दृश्‍यता रही बहुत कम। तापमान आया सामान्‍य से नीचे। सड़कों पर रेंगते रहे वाहन। लोगों की सुबह गुजरी कंबल में लिपटे हुए। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 12:01 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 12:01 PM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में बिछी सीजन में पहली कोहरे की चादर, धूप खिली तो मिली राहत
आगरा में सुबह 10 बजे तक इस तरह कोहरा छाया रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में कोहरे की दस्‍तक हो चुकी है। सीजन का पहला कोहरा मंगलवार सुबह पड़ा। सुबह आंख खुली तो दृश्‍यता न के बराबर थी। इसका सीधा असर न केवल यमुना एक्‍सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर नजर आया बल्कि शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी वाहन रेंगते रहे। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे पहुंच चुके हैं। इस सप्‍ताह में अच्‍छी सर्दी देखने को मिलेगी।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह आगरा में अचानक मौसम का मिजाज बदला। लोग नींद से जागे तो बाहर सूर्यदेव के दर्शन नहीं थे। घने कोहरे की चादर बिछी थी और कोहरा पानी की बूंदों के जैसे बरस रहा था। दरअसल रविवार को आगरा में अच्‍छी बारिश हुई थी, उसी का यह असर था। यमुना और लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर भी नजारा अलग था। तेज फर्राटा भरने वाली गाडि़यां रेंगती हुई चल रही थींं। आगरा में सुबह 10 बजे तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को बादलों में सूरज छिपा रहा। इससे दिन और रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम अंतर रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। बादलों के छाए रहने से न्यूनतम तापमान सामान्य 12 से 13 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट आई। बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 28 डिग्री सेल्सियस से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन और रात के तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस अंतर दर्ज किया गया।

11.9 एमएम हुई बारिश

रविवार देर रात तक बारिश और बूंदाबांदी होती रही। सुबह 8 30 बजे तक 11.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। पिछले कई सालों में नवंबर में इतनी बारिश नहीं हुई है। पिछले साल नवंबर में बूंदाबांदी हुई थी।

आज छट जाएंगे बादल, निकलेगी धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बादल छट जाएंगे। धूप निकलने से अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, बुधवार को भी सुबह कोहरा छा सकता है।

पिछले सालों में तापमान

2020 अधिकतम तापमान 21.0

न्यूनतम तापमान 17.4

2019 अधिकतम तापमान 28. 4

न्यूनतम तापमान 15.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.