Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दीपावली पर मौसम नेे दी राहत, दिन में धूप, रात खुशनुमा

Agra Weather आगरा मेें शुक्रवार को सुबह धुंध न रहने और कोहरा न छाने से सुबह जल्‍दी धूप निकलने से ठंड का असर हुआ कम। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आज हो सकती है कुछ वृद्धि। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 11:15 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 11:15 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दीपावली पर मौसम नेे दी राहत, दिन में धूप, रात खुशनुमा
आगरा में शुक्रवार को अच्‍छी धूप खिली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में दीपावली से पहले मौसम खुशनुमा हो चुका है। रात और सुबह गुलाबी सर्दी है और दिन में धूप राहत दे रही है। शुक्रवार को सुबह हवा चलने से धुंध और कोहरा छंट गया है। धूप जल्‍दी निकलने से लोगों को राहत रही। सुबह टहलने निकले लोगों ने भी राहत महसूस की। अब तक यही लग रहा था कि दीपावली सर्दी में मनेगी लेकिन अब मौसम खुशनुमा हो चुका है। हालांकि इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले ज्‍यादा ठंड पड़ने के आसार हैं। न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे पहुंच चुका था। शुक्रवार को कुछ वृद्धि होगी।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह सर्द हवा चलने के बाद सुबह 10 बजे तक अच्‍छी धूप निकल चुकी है। सुबह 10 बजे का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज अधिकतम 29 और न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्‍मीद है। इससे पहले गुरुवार रात को रात को सर्द हवा चलने लगी थी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। सुबह ठंडी हवा चली, आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली। वहीं, शाम को मौसम बदल गया, सर्द हवा चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

15 नवंबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 नवंबर तक सुबह और रात को सर्द हवा चलेगी। दोपहर में धूप निकलेगी। वहीं, 15 नवंबर को बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.