Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में धूप छुडा़ रही पसीना, अब बारिश के आसार बन रहे

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह आठ बजे ही अच्‍छी धूप निकल आई। हालांकि रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड हवा में है गलन बरकरार। दोपहर के समय आए तापमान में उछाल के चलते पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 02 Feb 2021 10:12 AM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2021 10:12 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में धूप छुडा़ रही पसीना, अब बारिश के आसार बन रहे
मंगलवार सुबह से ही आगरा में अच्‍छी धूप खिली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। मौसम में बड़ा उलटफेर है। दोपहर के समय गर्म कपड़े सहन नहीं हो रहे और शाम को सूर्यास्‍त होते ही आलम यह है कि दांत किटकिटा रहे हैं। अधिकतम तापमान में तेजी से आए उछाल के चलते अब बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस सप्‍ताह में ताजनगरी में बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

आगरा में मंगलवार सुबह कोहरा न होने से दृश्‍यता साफ रही। सुबह आठ बजे ही अच्‍छी धूप निकल आई है। इससे सर्दी में राहत मिली है। सुबह 10 बजे का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। मंगलवार को अधिकतम 25 और न्‍यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में एक दिन पहले के मुकाबले एक डिग्री और न्‍यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज होगी।

इससे पहले सोमवार दोपहर में गर्मी का अहसास हुआ। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह शीतलहर चली, आठ बजे के बाद धूप ​निकल आई । मगर, सर्दी से राहत नहीं मिली। दोपहर 12 बजे के बाद हवा बंद हो गई। इससे धूप में खड़े होने पर गर्मी का अहसास होने लगा। न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चार फरवरी को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह कोहरा छा सकता है। वहीं, चार फरवरी को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। छह फरवरी से बादल छट जाएंगे और धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.