Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दिन में अच्‍छी धूप, रात में गलन का अहसास

Agra Weather आगरा में रविवार को सुबह नहीं रहा कोहरा। दृश्‍यता साफ रहने से जनजीवन भी आया पटरी पर। सुबह आठ बजे ही अच्‍छी धूप निकल आई। हालांकि रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड हवा में है गलन बरकरार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 11:04 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 11:04 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दिन में अच्‍छी धूप, रात में गलन का अहसास
ताजमहल पर पर्यटक रविवार सुबह इस अंदाज में नजर आए।

आगरा, जागरण संवाददाता। जनवरी की विदाई की बेला आने के साथ ताजनगरी में सर्दी के भी रूखसत होने का समय आ गया है। रविवार को कोहरा बिल्‍कुल नहीं रहा। दृश्‍यता साफ रहने से जनजीवन पटरी पर लौट आया। पिछले दिनों की तुलना में बाजारों में चहल पहल समय से पहले शुरू हो गई है। हालांकि रात और सुबह के समय हवा में गलन बरकरार रहने से कंपकंपी छूट रही है।

loksabha election banner

आगरा में रविवार सुबह कोहरा न होने से दृश्‍यता साफ रही। सुबह आठ बजे ही अच्‍छी धूप निकल आई है। इससे सर्दी में राहत मिली है। लोगों के रविवार के साफ-सफाई और धुलाई के काम जल्‍दी ही शुरू हो गए। सुबह 10 बजे का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। रविवार को अधिकतम 21 और न्‍यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान में कमी के चलते ही गलन का अहसास हो रहा है।

इससे पहले धूप निकलने से शनिवार को सर्दी से राहत मिल गई। सुबह से ही धूप निकल आई। मगर, सुबह के समय शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सुबह सात बजे से धूप निकल आई। मगर, शीतलहर चलती रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होने से सर्दी से राहत मिली। शाम को शीतलहर चलने लगी। न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 5. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 23. 5 डिग्री सेल्सियस रहा। आज सुबह छा सकता है कोहरा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार सुबह हल्‍का कोहरा छा सकता है। दोपहर में धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.