Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में धूप खिलने से खिल गए चेहरे भी

Agra Weather आगरा में शनिवार को सुबह मिली कोहरे से निजात दृश्‍यता साफ रहने से जनजीवन भी आया पटरी पर। सुबह आठ बजे ही अच्‍छी धूप निकल आई। हालांकि रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड हवा में है गलन बरकरार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 10:11 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 10:11 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में धूप खिलने से खिल गए चेहरे भी
आगरा में शीतलहर से बचाव को आग के सहारे बैठे लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में शनिवार को सुबह कोहरे से निजात मिली। दृश्‍यता साफ रहने से जनजीवन पटरी पर लौट आया। पिछले दिनों की तुलना में बाजारों में चहल पहल समय से पहले शुरू हो गई है। हालांकि रात और सुबह के समय हवा में गलन बरकरार रहने से कंपकंपी छूट रही है। दो फरवरी तक शीतलहर चलने की आशंका है।

loksabha election banner

आगरा में शनिवार सुबह कोहरा न होने से दृश्‍यता साफ रही। हाईवे पर वाहनों ने तेज गति से फर्राटा भरा। सुबह आठ बजे ही अच्‍छी धूप निकल आई है। इससे सर्दी में कुछ राहत मिली है। सुबह 10 बजे का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। शनिवार को अधिकतम 21 और न्‍यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान में कमी के चलते ही गलन का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो कोहरा और शीतलहर दो फरवरी तक परेशान करेगा। इससे पहले शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा था। दोपहर में धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली। शाम को शीतलहर चलने लगी। इससे न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सात बजे तक घना कोहरा रहा। आठ बजे के बाद कोहरा कम हो गया। सुबह 11 बजे धूप निकल आई। दोपहर में तेज धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली। मगर, शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। शीतलहर चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 24 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.