Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी पर कोहरे की चादर, पारा तीन डिग्री सेल्सियस नीचे

Agra Weather आगरा में गुरुवार को सुबह रहा घना कोहरा 10 बजे तक नहीं निकली धूप। रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड। हवा में गलन बरकरार। 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान। शीतलहर चलने से सर्दी में ठिठुर रहे लोग।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 10:46 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 10:46 AM (IST)
आगरा में गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी पर कोहरे की चादर छाई हुई है। गुरुवार सुबह से शीतलहर चल रही है। घने कोहरे में द्रश्यता शून्य होने के साथ ही सर्दी में लोग ठिठुर रहे हैं। हाईवे से लेकर शहर के अंदरूनी मार्गों तक पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

गुरुवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। इससे द्रश्यता शून्य हो गई। वाहन रेंग-रेंग कर चले। सुबह आठ बजे के बाद कोहरा कम हुआ। मगर, शीतलहर चलने से लोग घर से बाहर नहीं निकले। सुबह नौ बजे के बाद भी धूप नहीं निकली है, बादल छाए हुए हैं। वहीं, शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 5.5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकल आएगी। वहीं, शाम को सर्द हवा चलेगी।

अभी ऐसा ही रहेगा मौसम, सुबह छाएगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह घना कोहरा छाएगा। वहीं, दोपहर में धूप निकलेगी। इससे न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

धूप निकलने पर ही जाएं टहलने

एसएन मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के डा जीवी सिंह ने बताया कि कोहरा छाने और शीतलहर चलने से प्रदूषक तत्व निचली सतह पर आ जाते हैं। यह अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए घातक हो सकता है। ह्रदय रोगियों का सुबह ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में धूप निकलने पर ही बाहर टहलने जाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.