Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सर्दी का पलटवार, बादल छाने से बढ़ी सर्दी

Agra Weather आगरा में सोमवार को सुबह रहा हल्‍का कोहरा 10 बजे तक नहीं निकली धूप। रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड। हवा ने बढ़ा दी है गलन। बादल भी छाए हुए हैं आज। रविवार पूरे दिन रही थी गलनभरी ठंड।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 10:16 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 10:16 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सर्दी का पलटवार, बादल छाने से बढ़ी सर्दी
आगरा में सोमवार सुबह अलाव के सहारे बैठे लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सर्दी का पलटवार है। बादल और कोहरा छाने से गलन का अहसास हो रहा है। सोमवार को सुबह हल्‍का कोहरा रहा। बादल छाए रहने से सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली है। हालांकि आज तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हो सकती है।

loksabha election banner

सोमवार सुबह छह बजे हल्‍का कोहरा रहा, शहर के अंदरूनी इलाकों को छोड़ बाहरी इलाकों में दृश्‍यता शून्‍य जैसी स्थिति रही। सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली थी। सुबह 10 बजे का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। रविवार के मुकाबले एक डिग्री ज्‍यादा है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम 18 और न्‍यूनतम छह डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है। एक दिन पहले के मुकाबले अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान दोनों में ही गिरावट है।

इससे पहले छुट्टी के दिन रविवार को सूरज के दर्शन नहीं हुए। सुबह कोहरे के साथ हुई, दिन भर बादल छाए रहे। लोग रजाई से बाहर नहीं निकले। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आगरा में यह तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी लखनऊ से ठंडा आगरा रहा। देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह घना कोहरा छाया। आठ बजे के बाद कोहरा छट गया, लेकिन बादल छाए रहे। सुबह हवा नहीं चलने से सर्दी का अहसास कम हुआ। मगर, दोपहर में सर्द हवा चलने लगी। धूप भी नहीं निकली। इससे सर्दी बढ़ गई। छुट्टी के दिन तमाम लोगों ने सुबह नौ से 10 बजे के बीच में बिस्तर छोड़ा। धूप ना निकलने पर दोबारा रजाई में घुस गए। शाम को सर्द हवा तेज हो गई। अधिकतम तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से सात डिग्री सेल्सियस कम 16. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 .5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और दोपहर के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस का अंतर सर्दियों में धूप निकलने से सुबह और दोपहर के तापमान में 12 से 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहता है। मगर, रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा।

26 को निकलेगी धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार तापमान में गिरावट आएगी। 26 जनवरी को धूप निकलेगी। 27 जनवरी से कोहरा छा सकता है।

कोहरे में बाहर निकलने से बचें सांस रोगी

एसएन मेडिकल कालेज के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डा संतोष कुमार ने बताया कि कोहरे में प्रदूषक तत्व निचली सतह पर आ जाते हैं। इससे सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अस्थमा अटैक पड़ सकता है। धूप निकलने पर ही टहलने जाएं, नियमित दवाएं लेते रहें। एसएन के मेडिसिन विभाग के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। सर्दी से बचें, ब्लड प्रेशर बढ़ने पर तुरंत डाक्टर से परामर्श लें, नजरअंदाज ना करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.