Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में शूल के जैसे चुभ रहीं बर्फीली हवाएं, कोहरे ने डाला फिर डेरा

Agra Weather आगरा में रविवार को तापमान में गिरावट। सुबह रहा हल्‍का कोहरा हालांकि 10 बजे तक नहीं निकली धूप। रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड। हवा ने बढ़ा दी है गलन। बादल भी छाए हुए हैं आज।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 10:03 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में शूल के जैसे चुभ रहीं बर्फीली हवाएं, कोहरे ने डाला फिर डेरा
रविवार सुबह सात बजे हाईवे पर कोहरे के चलते ऐसा दृश्‍य था।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में इस बार हर दो-तीन दिन के अंतराल पर मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार को कोहरे ने फिर डेरा जमा लिया है। सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। हालांकि नौ बजे तक कोहरा हल्‍का जरूर हो गया था। लेकिन बर्फीली हवाएं शूल के जैसे चुभ रही हैं। आज न्‍यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। रविवार को बादल भी छाए हुए हैं।

prime article banner

रविवार सुबह छह बजे घना कोहरा रहा, शहर के अंदरूनी इलाकों के साथ बाहरी इलाकों में दृश्‍यता शून्‍य जैसी स्थिति रही। सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली थी। सुबह 10 बजे का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। जो शनिवार के मुकाबले तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम 21 और न्‍यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है। एक दिन पहले के मुकाबले अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान दोनों में ही गिरावट है।

इससे पहले शनिवार को सुबह सर्द हवा चली। शनिवार दोपहर में धूप निकली। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवा चलने से सुबह ठंडक बढ़ गई। नौ बज धूप निकल आई, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई। इससे सर्दी से राहत मिली। रात को सर्द हवा चलने लगी। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

26 और 27 जनवरी को चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 और 27 जनवरी को शीत लहर चलेगी। इससे सर्दी बढ़ जाएगी। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.