Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सर्दी का पलटवार, बर्फीली हवा छुड़ा रही कंंपकंंपी

Agra Weather आगरा में शनिवार को तापमान में गिरावट। सुबह रहा हल्‍का कोहरा हालांकि आठ बजे निकल आई हल्‍की धूप। रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड। हवा ने बढ़ा दी है गलन। आज आ सकती है तापमान में गिरावट।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 10:43 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:43 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में सर्दी का पलटवार, बर्फीली हवा छुड़ा रही कंंपकंंपी
ताजमहल पर शनिवार को धूप तो खिली लेकिन सर्द हवा कंपकंपी छुड़ा रही थी।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सर्दी का पलटवार है। दो दिन राहत देने के बाद अब बर्फीली हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। शुक्रवार शाम से मौसम में ये बदलाव आया था और इसका असर शनिवार सुबह देखने को मिल रहा है। सुबह हल्‍का कोहरा रहा। इसके बाद हल्‍की धूप निकली। आज तापमान में गिरावट आना मुमकिन है।

loksabha election banner

शनिवार सुबह छह बजे हल्‍का कोहरा रहा, हालांकि शहर के अंदरूनी इलाकों के अपेक्षा बाहरी क्षेत्र में कोहरा थोड़ा घना था। सुबह आठ बजे हल्‍की-हल्‍की धूप निकलना शुरू हो गई थी। 10 बजे तक अच्‍छी धूप निकल चुकी है। सुबह 10 बजे का तापमान 14 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। जो शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम 22 और न्‍यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप निकली। वहीं, शाम को सर्द हवा चलने लगी। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा, आठ बजे के बाद कोहरा कम हुआ। 10 बजे धूप निकल आई। मगर, सर्द हवा चलने से धूप निकलने के बाद भी सर्दी कम नहीं हुई। दोपहर में तेज धूप निकली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

अभी सुबह छाएगा कोहरा, दोपहर में निकलेगी धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार सुबह कोहरा छाएगा। दोपहर में धूप निकलेगी। 28 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.