Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दिन में धूप तेज और रात को गलन का अहसास

Agra Weather आगरा में पिछले दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को सुबह रहा हल्‍का कोहरा। सुबह आठ बजे निकल आई हल्‍की धूप। रात के समय कंपकंपी छुड़ा रही है ठंड। आज बढ़ सकता है अधिकतम तापमान। गुरुवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी हुई थी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:30 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में दिन में धूप तेज और रात को गलन का अहसास
सिकंदरा स्‍मारक पर शुक्रवार सुबह आठ बजे ऐसा कोहरा रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में मौसम इस साल कई रंग दिखा रहा है। कभी गलन का अहसास हो रहा है तो कभी दोपहर में गर्मी लग रही है। सुबह कोहरा भी हो रहा है और रात में कंपकंपी भी छूट रही है। शुक्रवार सुबह हल्‍का कोहरा रहा और उसके बाद धूप निकल आई। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्‍तरी हुई थी। वहीं न्‍यूनतम में गिरावट दर्ज हुई थी।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह छह बजे हल्‍का कोहरा रहा, हालांकि शहर के अंदरूनी इलाकों के अपेक्षा बाहरी क्षेत्र में कोहरा थोड़ा घना था। सुबह आठ बजे हल्‍की-हल्‍की धूप निकलना शुरू हो गई थी। 10 बजे तक अच्‍छी धूप निकल चुकी है। सुबह 10 बजे का तापमान 15 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। जो गुरुवार के मुकाबले चार डिग्री ज्‍यादा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम 22 और न्‍यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले गुरुवार को दोपहर में तेज धूप निकलने से सर्दी में गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर में तेज धूप में बैठना मुश्किल हो गया था। मगर, शाम को सर्द हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह सात बजे से ही धूप निकल आई, सर्द हवा में धूप निकलने से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह 11 बजे के बाद धूप तेज होती गई। इससे दोपहर में धूप में कुछ देर बैठने पर ही गर्मी का अहसास होने लगा। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली। शाम को सर्द हवा चलने लगी। न्यूनतम तापमान सामान्य नौ डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 7. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य 23 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

27 जनवरी तक सुबह छाएगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को सुबह कोहरा छाएगा, दोपहर में धूप निकलेगी। 27 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.