Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सर्द हवाएं छुड़ा रहीं कंपकंपी, सुबह रहा कोहरा

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह शहर के बाहरी इलाकों में रहा घना कोहरा। सुबह 10 बजे के बाद निकल अाई अच्‍छी धूप। धूप तेजी लेकिन हवा है बर्फीली। कुछ दिन और रहेगी गलन भरी सर्दी। न्‍यूनतम तापमान चार डिग्री के करीब।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 10:45 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 10:45 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सर्द हवाएं छुड़ा रहीं कंपकंपी, सुबह रहा कोहरा
सुबह नौ बजे तक सिकंदरा स्‍मारक पर इस तरह का कोहरा छाया हुआ रहा।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। निचला पारा चार डिग्री सेल्सियस के करीब है। दिन में धूप में तेजी रहने की वजह से ठंड का उतना अहसास नहीं हो रहा लेकिन सुबह और रात को गलन महसूस हो रही है। अभी 10 दिन और मौसम इतना ही ठंडा रहेगा।

loksabha election banner

शनिवार सुबह शहर के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे के बाद यह छंटना शुरू हुआ। सुबह 10 बजे करीब धूप निकली। सुबह 10 बजे का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम 21 और न्‍यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है। इससे पहले शीतलहर चलने से शुक्रवार को लोग ठंड में ठिठुरते रहे, शाम को सर्द हवा तेज हो गई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। दोपहर तीन बजे तक धूप निकली। इसके बाद सर्द हवा चलने लगी। शाम को गलन बढ गई। न्यूनतम तापमान सामान्य आठ डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा।

21 जनवरी तक छाएगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह कोहरा छाने के बाद दोपहर में धूप निकलेगी। मगर, शीत लहर चलने से सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। 21 जनवरी तक कोहरा छा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.