Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में खुलकर निकली धूप, सर्दी हुई कम

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह बाहरी इलाकों में रहा हल्‍का कोहरा। सुबह नौ बजे के बाद निकली धूप। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में आया सुधार। सोमवार से छाएगा कोहरा। अब भी पलटवार कर सकती है सर्दी। 15 जनवरी तक रहेगी ठंड।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 11:10 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 11:10 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में खुलकर निकली धूप, सर्दी हुई कम
ताजमहल पर रविवार सुबह युवतियां कुछ अंदाज में नजर आईं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में रविवार सुबह से आसमान साफ है। आज धूप भी अच्‍छी निकली है, इससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि सुबह बाहरी इलाकों में हल्‍का कोहरा रहा। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से कोहरा बढ़ सकता है और सर्दी फिर पलटवार कर सकती है।

loksabha election banner

रविवार को सुबह नौ बजे से ही धूप निकलना शुरू हो गई। 10 बजे का तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। शनिवार के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोत्‍तरी है। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम 21 और न्‍यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले बारिश के बाद शनिवार को बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए धूप निकली, इससे सर्दी कम हो गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शुक्रवार देर रात बारिश हुई, शनिवार सुबह बूंदाबांदी के बाद बादल छा गए। दोपहर 12 बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, इसके बाद बादल छा गए। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य सात डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

15 जनवरी तक छाएगा कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह कोहरा छाने के साथ दोपहर में धूप निकलेगी। 15 जनवरी तक सुबह कोहरा और दिन में धूप निकलने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.