Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: रात में बारिश के बाद ताजनगरी में सुबह खिली धूप, तापमान में आएगा सुधार

Agra Weather आगरा में शुक्रवार देर रात कई जगहों पर हुई तेज बरसात। शनिवार सुबह नहीं रहा कोहरा। सुबह 10 बजे के बाद निकली धूप। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में आया सुधार। सोमवार से छाएगा कोहरा। 14 जनवरी तक रहेगी सर्दी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 10:23 AM (IST)
Agra Weather Forecast: रात में बारिश के बाद ताजनगरी में सुबह खिली धूप, तापमान में आएगा सुधार
आगरा में शुक्रवार रात गलन भरी सर्दी के चलते अलाव के सहारे बैठे लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में शुक्रवार देर रात तेज बारिश के बाद शनिवार सुबह मौसम खुल रहा है। हल्‍की धूप निकल आई है और कोहरा भी कम रहा। आज तापमान में भी सुधार आने की उम्‍मीद है और सोमवार से फिर कोहरा छाने के आसार बन रहे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार देर रात करीब एक बजे शहर के कई हिस्‍सों में तेज बरसात आई। सुबह कुछ जगह जलभराव भी देखने को मिला। हालांकि राहत की बात ये रही कि आज कोहरा नहीं रहा। इससे दृश्‍यता साफ रही। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलना शुरू हो गई। 10 बजे का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। शुक्रवार के मुकाबले तीन डिग्री की बढ़ोत्‍तरी है। मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम 21 और न्‍यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना जताई है।

इससे पहले शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहे। इससे गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। सुबह से ही बादल छाए रहे, दोपहर में भी धूप नहीं निकली। गलन भरी सर्दी में लोगों की कंपकंपी छूटती रही। शाम को खेरागढ में बारिश होने से गलन बढ गई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य सात डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस कम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14 जनवरी तक छाएगा कोहरा, गलन भरी सर्दी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है सुबह कोहरा छाने के साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। 14 जनवरी तक गलन भरी सर्दी पडेगी। वहीं, दोपहर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.