Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: बर्फीली हवाओं ने लुढ़काया ताजनगरी में पारा, ठिठुरन होने लगी

Agra Weather आगरा मंडल मेें मंगलवार सुबह जमी ओस की परत और रही हल्‍की धुंध भी। तापमान आया सामान्‍य से तीन डिग्री तक नीचे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री के करीब पहुंच चुका है। जल्‍द ही फिर से छाने लगेगा कोहरा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 10:25 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 10:25 AM (IST)
Agra Weather Forecast: बर्फीली हवाओं ने लुढ़काया ताजनगरी में पारा, ठिठुरन होने लगी
मंगलवार सुबह ताजमहल पर पहुंचे पर्यटक जैकेट में नजर आए।

आगरा, जागरण संवाददाता। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर है। आगरा में बर्फीली हवा अब ठिठुरन बढ़ा रही है। आगरा में न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के करीब आ चुका है। जल्‍द ही फिर से कोहरा छाने के संकेत हैं। हालांकि अभी दिन में धूप राहत प्रदान कर रही है। सुबह और रात को गलन का अहसास हो रहा है।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह हल्‍की धुंध और ओस की परत जमी रही। सुबह नौ बजे के बाद आगरा में आसमान साफ हुआ है। सुबह 09 बजे का तापमान 19 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। आज अधिकतम 25 तो न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बर्फबारी से शीत लहर चलने लगी है। सोमवार को शीत लहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। वहीं, तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी शीत लहर चलेगी, तापमान में गिरावट आएगी। शीत लहर चलने से धूप में भी लोग ठिठुरते रहे। दोपहर में सर्दी से हल्की राहत मिली। शाम को मौसम बदल गया और तेज सर्द हवा चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 28 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 12 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक डा रंजीत कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, इससे शीत लहर चलने लगी है। बर्फबारी बंद होने के बाद शीत लहर कम होंगी। ऐसे में दोपहर में धूप निकलने से सुबह कोहरा छा सकता है।

सुबह छाएगा घना कोहरा

शीत लहर चलने के साथ ही दोपहर में धूप निकल रही है। इससे सुबह और रात को कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को सुबह कोहरा छा सकता है, इसके साथ ही शीत लहर चलेगी। 30 नवंबर तक सुबह कोहरा, दिन में धूप और रात को शीत लहर चल सकती है। इससे तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.