Move to Jagran APP

पांच दिन बाद आगरा में चमका सूरज, धूप दे रही है राहत, आज मौसम विभाग का ये है कहना

Agra Weather आगरा के लोगों ने पांच दिन बाद सूरज के दर्शन किए हैं। सुबह जरूर कोहरे की घनी चादर बिछी रही लेकिन ये जल्‍द ही छंट गई। सुबह का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोहरा छाया रहेगा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 10:07 AM (IST)
पांच दिन बाद आगरा में चमका सूरज, धूप दे रही है राहत, आज मौसम विभाग का ये है कहना
ताजमहल पर मंगलवार सुबह पर्यटक इस अंदाज में नजर आए।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के लोगों ने पांच दिन बाद सूरज के दर्शन किए हैं। सुबह से निकली तेज धूप राहत प्रदान कर रही है। कपड़ों को धूप लगाने के साथ खुद को भी धूप लगाई जा रही है। चूंकि सप्‍ताह का कामकाजी दिन है इसलिए लोग ज्‍यादा समय तो धूप में नहीं बैठ पाए लेकिन सुबह सुबह सूर्य की गर्माहट जरूर महसूस की। मौसम विभाग का कहना है कि अब आसमान साफ रहेगा। हालांकि कोहरा भी छाया रहेगा।

loksabha election banner

आगरा में मंगलवार सुबह सेे आसमान एकदम साफ है। सुबह आठ बजे के बाद से धूप निकल आई है। इससे पहले शहर के बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा था। मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान के बीच कम अंतर बने रहने से ही सर्दी और गलन का अहसास हो रहा है। लगातार कई दिन से धूप न निकलने की वजह कपड़ों और मकानों में नमी आ गई है। आज धूप निकलने से राहत महसूस हो रही है।

फसल को नुकसान की आशंका

इस समय आगरा जनपद में सरसों, आलू, गेहूं, जौ के अलावा सब्जियों की पैदावार हो रही है। आगरा की सबसे मुख्‍य फसल आलू और सरसों है। लगातार बारिश होने के बाद मंगलवार को एकदम से धूप तेज निकली है तो झुलसा रोग लग सकता है। इसी आशंका से किसान डरा हुआ है। फतेहाबाद क्षेत्र में तो ओलावृष्टि हो चुकी है। इसके चलते सरसों का फूल झड़ गया है, वहीं आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.