Move to Jagran APP

आगरा विकास मंच ने दो हृदय रोगियों को लिया गोद

अशोक जैन सीए को मरणोपरांत पद्मश्री देने की मांग मंच ने सेवा कार्यों को जारी रखने का लिया संकल्प

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 08:00 AM (IST)
आगरा विकास मंच ने दो हृदय रोगियों को लिया गोद
आगरा विकास मंच ने दो हृदय रोगियों को लिया गोद

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्व. अशोक जैन सीए के जन्मदिन पर मंच द्वारा दो हृदय रोगियों युवराज सिंह (8) और अतुल कुमार को आपरेशन के लिए गोद लिया गया। शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अशोक जैन सीए से जुड़े संस्मरणों को याद किया। मंच ने सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक जैन सीए के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। जैन दादाबाड़ी, शाहगंज में हुए कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुनील जैन ने अशोक जैन सीए को मरणोपरांत पद्मश्री देने की मांग की। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने इसका समर्थन किया। सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अशोक जैन सीए जैसे लोग पोथियां लिखते हैं और एक उम्र दे जाते हैं। उन्होंने आगरा को एक उम्र दी है। उन्होंने हृदय रोगियों के आपरेशन में प्रधानमंत्री राहत कोष से मदद का आश्वासन दिया। विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अशोक जैन सीए ने सेवा के नए आयाम स्थापित किए। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने वीडियो मैसेज से अशोक जैन सीए की सेवा को सराहा। विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश, राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, भाजपा के उप्र के सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह, डा. विवेका कुमार, पद्मश्री डा. प्रवीन चंद्रा की वर्चुअल प्रतिभागिता रही।

वत्सला प्रभाकर, सुनील विकल, डा. सुनील शर्मा, ब्रजमोहन अग्रवाल, बंटी ग्रोवर, जयरामदास, अशोक गोयल, सुरेंद्र सोनी, सुमन सुराना ने अशोक जैन के सेवा कार्यों को अनुकरणीय बताया। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, महामंत्री सुशील जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, आशीष जैन, संदेश जैन, राजकुमार फिलिप्स, शिवकुमार शर्मा, विमल जैन, दिनेश चौरड़िया, डा. बीके अग्रवाल, डा. रमेश धमीजा, डा. अरुण जैन, डा. अरुण चतुर्वेदी, डा. ज्ञानप्रकाश, अजय लालवानी, ध्रुव जैन, विजय सेठिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.