Move to Jagran APP

Corruption in Agra: आगरा समेत आठ जिलों में नए साल से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ शुरू हुई पोस्टर मुहिम

Corruption in Agra आगरा विजिलेंस परिक्षेत्र ने भ्रष्टाचारियों को पकड़वाने के लिए छपवाएं हैं पोस्टर।आगरा मथुरा फीरोजाबाद मैनपुरी अलीगढ़ हाथरस एटा व कासगंज में जाएंगे लगाए। सरकारी विभागों के बाहर मुख्य गेट पर लगेंगे लिखा होगा हेल्पलाइन नंबर।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 02:52 PM (IST)
Corruption in Agra: आगरा समेत आठ जिलों में नए साल से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ शुरू हुई पोस्टर मुहिम
आगरा विजिलेंस द्वारा तैयार कराए गए भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के लिए पोस्टर।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा विजिलेंस ने नए साल से सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टर मुहिम छेड़ी है। इसके तहत विजिलेंस अपने परिक्षेत्र में आने वाले आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के सरकारी विभागों में यह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इससे कि आम जन सरकारी विभागों में रिश्वत मांगने वालों को इन पोस्टर में दिए नंबरों पर शिकायत कर सकेगा।

prime article banner

भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा काम के बदले में रिश्वत मांगने पर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार करा सकेगा। प्रदेश में विजिलेंस के 13 सेक्टर हैं। आगरा विजिलेंस सेक्टर में आठ जिले आते हैं। इन जिलों में दर्जनों सरकारी विभाग हैं। लाखों लोग प्रतिदिन अपने काम कराने आते हैं। विभागों के भ्रष्ट कर्मचारी और अधिकारी काम कराने के बदले लोगों से रिश्वत मांगते हैं। ऐसे में कई बार पीड़ित भ्रष्टाचारी के खिलाफ कार्रवाई करना चाहता है। मगर, वह शिकायत किससे और कहां करे, इसकी जानकारी न होने पर चुप बैठ जाता है।

सरकारी विभागों में फैले इसी भ्रष्टाचार पर विजिलेंस ने नए साल में अपनी पोस्टर मुहिम से अंकुश लगाने की तैयारी कर ली है। वह सभी आठ जिलों में सरकारी कार्यालयों के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार पर पंफलेट चस्पा करेगी। इन पर विजिलेंस मुख्यालय का नंबर, भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए विजिलेंस द्वारा जारी किया गया।  9454401866 हेल्पलाइन नंबर, आगरा विजिलेंस कार्यालय का नंबर लिखा है। इससे कि सरकारी विभागों में रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ पीड़ित सीधे शिकायत कर सकें। उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कराके सलाखों के पीछे पहुंचा सकें। आगरा विजिलेंस ने पोस्टर का प्रारूप तैयार करके लखनऊ मुख्यालय भेजा था। वहां से इसे स्वीकृति मिलने के बाद इन पोस्टर को विभागों के बाहर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

इन विभागों के बाहर लगाए जा रहे हैं पोस्टर

लोक निर्माण विभाग, विकास प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नहर एवं सिंचाई विभाग, डाक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, सभी तहसील समेत अन्य प्रमुख कार्यालय शामिल हैं ।

आठ महीने पहले जारी किया था भ्रष्टाचार की शिकायत को हेल्पलाइन नंबर

विजिलेंस मुख्यालय लखनऊ द्वारा आठ महीने पहले भ्रष्टाचार की शिकायत को हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक दौरान शिकायत कर सकता है। शिकायत करने वाला यदि अपना नाम सामने लाना नहीं चाहता तो इसे गोपनीय रखा जाता है। हेल्पलाइन नंबर पर आगरा विजिलेंस के तहत आने वाले आठ जिलों की करीब एक दर्जन शिकायत आई हैं। इनकी जांच की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.