Move to Jagran APP

ऑफिस जाने से पहले हाथों में थामी झाड़ू

आगरा : गणपति किंग्स काउंटी अपार्टमेंट में शुक्रवार को दैनिक जागरण के 'मेरा भारत स्वच्छ' अभियान के तहत सवच्छता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:00 AM (IST)
ऑफिस जाने से पहले हाथों में थामी झाड़ू
ऑफिस जाने से पहले हाथों में थामी झाड़ू

आगरा : गणपति किंग्स काउंटी अपार्टमेंट में शुक्रवार को दैनिक जागरण के 'मेरा भारत स्वच्छ' अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। दैनिक जागरण की प्रेरणा पर अपार्टमेंट के लोगों ने अपने ऑफिस एवं आवश्यक कार्यो पर जाने से पहले एक घंटे सफाई के लिए समय निकाला और हाथ में झाडू लेकर सफाई में जुट पड़े।

prime article banner

इस दौरान बच्चे से लेकर जवान और बुजुर्ग सभी ने मिलकर अपार्टमेंट परिसर में सफाई की। जगह-जगह पड़ी पानी की बोतलों को एकत्र कर डस्टबीन में डाला। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि आसपास न तो गंदगी फैलाएंगे और न फैलाने देंगे। अपार्टमेंट वासियों ने कहा कि वे अपने आसपास की सड़कों को भी स्वच्छ बनाएंगे। लोगों का कहना था कि स्वच्छता रहने से मन और तन दोनों खुश रहते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए।

सभी ने लिया स्वच्छता का संकल्प

दैनिक जागरण का जो अभियान 'मेरा भारत स्वच्छ' चलाया जा रहा है, सराहनीय है। इसलिए गणपति किंग्स काउंटी ने अभियान के माध्यम से अपने अपार्टमेंट परिसर में सफाई की। हम यह संकल्प लेते हैं कि अपनी बिल्डिंग को स्वच्छ रखेंगे।

प्रमोद तोमर

यह कार्यक्रम एक दिन का नहीं है। हम इसे आगे भी जारी रखेंगे। दैनिक जागरण को हम विशेष धन्यवाद देंगे। जिन्होंने माध्यम बनकर हमें स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।

अंकुश मित्तल

हमारा शहर, घर और कॉलोनी साफ हो। इसलिए जरूरी है कि इस तरह के स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। प्रधानमंत्री भी स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इस दिशा में दैनिक जागरण का कदम समाज को नई दिशा देगा।

मनु खंडेलवाल

सफाई के लिए जागरूकता लानी होगी। चाहे वे शहर की अन्य कॉलोनिया हों। सफाई के प्रति संदेश देने के लिए हमने यह स्वच्छता अभियान चलाया है। दैनिक जागरण का जो साथ मिला। वह हमारे प्रयासों को इस दिशा में आगे ले जाएगा।

नीरज अग्रवाल

शहर साफ होगा। समाज साफ सुथरा रहेगा तो एक अलग चेतना आएगी। दैनिक जागरण के अभियान को माध्यम बनाते हुए हम अन्य जगह भी स्वच्छता की अलख जगाएंगे। लोगों को जागरूक करेंगे। ताकि हमारा देश स्वच्छ बनें।

स्वामीनाथ तिवारी

स्वच्छता अभियान की शुरुआत जो दैनिक जागरण ने की है। इसे हम मिशन की तरह लेते हुए आगे भी सफाई कार्य करेंगे। हम हमारी सोसाइटी, कार्यक्षेत्र में भी इस तरह का स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

भूपेंद्र कुमार जैन

स्वच्छता अभियान आज हमने चलाया है। ऐसा नहीं कि यह आज ही रहेगा। हम इसे लगातार आगे बढ़ाएंगे। पीएम भी सफाई को लेकर संदेश दे रहे हैं। जागरण की यह मुहिम भी इस दिशा में नया अध्याय लिखेगी।

मनोज बंसल

स्वच्छता अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। इससे प्रतीत हो रहा है कि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं। पूरे देश को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा।

राजीव अरोड़ा

स्वच्छता जीवन का मुख्य अंग है। इसलिए सफाई के प्रति हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। दैनिक जागरण के इस अभियान से लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

गौरव खंडेलवाल

खुद को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आपके आसपास का वातावरण भी साफ-सुथरा होना चाहिए। तभी बेहतर समाज की कल्पना की जा सकती है। दैनिक जागरण की यह मुहिम बेहतर समाज के निर्माण में अच्छा कदम है।

दिनेश कुमार दौनारिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो स्वच्छता अभियान देश में चलाया है। दैनिक जागरण उस अभियान को आगे बढ़ा रहा है। यह अभियान शहरवासियों को एक संदेश देगा। उम्मीद है और लोग भी शहर को स्वच्छ रखने के लिए आगे आएंगे।

प्रमोद कुमार जैन

स्वच्छता में रहने से मन और तन दोनों खुश रहते हैं। गंदगी में रहने से शरीर भी खराब रहता है और मन भी खराब होता है। दैनिक जागरण ने जो अभियान चलाया है। सराहनीय है।

कुलभूषण, अपार्टमेंट निवासी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.