Move to Jagran APP

बदहाल जनकपुरी क्षेत्र, सड़क बनी और न नाली राजनेता नहीं दे रहे, ध्यान जनता परेशान

आगरा : विजय नगर कॉलोनी हो या फिर ¨रग रोड की गलियां। सड़कों में दो से तीन फीट के गड्ढे हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 07:00 AM (IST)
बदहाल जनकपुरी क्षेत्र, सड़क बनी और न नाली राजनेता नहीं दे रहे, ध्यान जनता परेशान
बदहाल जनकपुरी क्षेत्र, सड़क बनी और न नाली राजनेता नहीं दे रहे, ध्यान जनता परेशान

आगरा : विजय नगर कॉलोनी हो या फिर ¨रग रोड की गलियां। सड़कों में दो से तीन फीट के गड्ढे हैं। न नालियां बनी हैं और न ही सीवर लाइन बिछाई गई है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण के 'जागरण आपके द्वार' का आयोजन मंगलवार को जनकपुरी क्षेत्र में किया गया। नई व पुरानी विजय नगर कॉलोनी, ¨रग रोड व उसके आसपास के क्षेत्रों में टीम ने लोगों की समस्याओं को सुना। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पांच अक्टूबर से जनकपुरी के आयोजन शुरू हो जाएंगे। इससे पूर्व सड़कों का निर्माण, सीवर लाइन और इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्य पूरे हो जाने चाहिए। अभी तक अधिकांश कार्यो की शुरुआत नहीं हुई है। ये हैं विकास कार्य

- नगर निगम सात करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण व उसकी मरम्मत करेगा। सीवर लाइन के कनेक्शन होंगे।

- नगर निगम डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मिनी मास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाएगा।

- दो करोड़ रुपये से एडीए जनकपुरी क्षेत्र में विकास कार्य कराएगा। आवारा पशुओं का आतंक

विजय नगर कॉलोनी में आवारा पशुओं का आतंक है। शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने ठोस कार्रवाई नहीं की है। और पौधों पर भी चल सकती है आरी

आशीष गार्डन में दो दर्जन से अधिक पौधे काटे जा चुके हैं। जनकमहल के निर्माण में कई पौधे अभी बाधा बन रहे हैं। इन पर भी जल्द आरी चल सकती है।

जगह-जगह अतिक्रमण

जनकपुरी क्षेत्र की अधिकांश रोड पर अतिक्रमण है। आशीष गार्डन के सामने की रोड पर कई बार जाम लग जाता है। खराब पड़े हैं हैंडपंप

जनकपुरी क्षेत्र में दर्जनभर के करीब हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए जल निगम ने अभी तक प्रस्ताव भी तैयार नहीं किया है। ये हैं प्रमुख समस्याएं

- जर्जर सड़कें

- खराब सफाई व्यवस्था

- गड़बड़ जलापूर्ति

- खराब एलईडी

- हैंडपंप खराब होना

- कूड़ा का उठान न होना

- झाड़ू न लगना

- गलत जगह पर डलावघर होना ये हैं जनकपुरी के वार्ड

- वार्ड 17 में ¨रग रोड, खंडेलवाल कॉलोनी, रतनपुरा व उसके आसपास

- वार्ड 47 में मोतीलाल नेहरु रोड व पुरानी विजय नगर कॉलोनी व उसके आसपास।

- वार्ड 51 में नई विजय नगर कॉलोनी व सुल्तानगंज की पुलिया व उसके आसपास - जनकपुरी का जो मकसद था। वह पूरा नहीं हुआ। विकास कार्य धीमी गति से चल रहे हैं।

नेहा गुप्ता, पार्षद वार्ड 51 - पुरुषोत्तम ग्रीन के पास अवैध डलावघर से लोग परेशान हैं। इसी के समीप से रामबरात गुजरेगी।

धर्मवीर सिंह, पार्षद वार्ड 17

- जनकपुरी में एक भी विकास कार्य शुरू नहीं हुआ है। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।

शिरोमणि सिंह, पार्षद वार्ड 47 - खंडेलवाल कालोनी में लंबे समय से सड़क नहीं बनी है। इस बार भी शायद ही इसका निर्माण हो।

निशा

- जनकपुरी शुरू होने में दस दिन बचे हैं। अभी तक बीस फीसद विकास कार्य हुए हैं।

विनोद गुप्ता

- विकास कार्यो को गति देने की जरूरत है। जनता को होने वाली दिक्कत से बचाया जा सकेगा।

अनुज सिंघल

- जनकपुरी में अभी तक विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

प्रशांत अग्रवाल

- जनकपुरी में विकास कार्यो की गति को बढ़ाने के लिए कहा है। ताकि आयोजन शुरू होने से पहले सभी विकास कार्य पूरे हो सकें।

नवीन जैन, मेयर - जनकपुरी क्षेत्र में दो करोड़ से एडीए विकास कार्य कराएगा। यह कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।

शुभ्रा सक्सेना, उपाध्यक्ष एडीए - सड़कों का निर्माण और मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जो भी कार्य हैं। वे जल्द पूरे होंगे।

अरुण प्रकाश, नगरायुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.