Move to Jagran APP

Agra News: हाईटेंशन लाइन के टावर पर खतरे में थी मोर की जिंदगी, एक ट्वीट से पुलिस ने बचाई जान

Agra News राष्ट्रीय पक्षी जब बिजली के टावर में फंसा तो लोग तमाम प्रयास करते रहे कि उसे निकाल सकें। लेकिन असफल रहे। ट्वीट के बाद चौकी इंचार्ज को जिम्मेदारी दी गई। उनकी टीम ने दो घंटे की मेहनत के बाद बचाई राष्ट्रीय पक्षी की जान।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 03:59 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 03:59 PM (IST)
Agra News: हाईटेंशन लाइन के टावर पर खतरे में थी मोर की जिंदगी, एक ट्वीट से पुलिस ने बचाई जान
Agra News: ट्वीट करने के बाद मीडिया सेल से मिली थी जानकारी।

आगरा, जागरण टीम। आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में स्थित एक हाईटेंशन के टावर पर राष्ट्रीय पक्षी मोर फंस गया। मोर की जान खतरे में थी, ये जानकारी ट्वीट के द्वारा जिला प्रशासन को दी गई थी। मीडिया सेल से मोर को वहां से सुरक्षित निकालने का जिम्मेदारी चौकी प्रभारी को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर चौकी प्रभारी ने सुरक्षित राष्ट्रीय पक्षी को मुक्त कराया।

loksabha election banner

हाईटेंशन के टावर फंस गया मोर

बताया गया है कि अंजनी बिहार टेढ़ी बगिया क्षेत्र में एक राष्ट्रीय पक्षी (मोर) हाईटेंशन के विद्युत पोल पर गुरुवार देर रात बुरी तरह से फंस गया। क्षेत्रीय लोगों ने उसे वहां से बचाने और निकालने के तमाम प्रयास किए, लेकिन वे उसे निकालने में असफल रहे। हाईटेंशन टावर की ऊंचाई काफी थी। अधिक देर तक अगर मोर वहां फंसा रहता तो उसकी जिंदगी खत्म होने का खतरा था।

मोर के फंसने की जानकारी किसी क्षेत्रीय नागरिक ने ट्वीट कर जिला प्रशासन को दी। राष्ट्रीय पक्षी के फंसने की जानकारी का ट्वीट देखकर मीडिया सेल ने घटना की जानकारी फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज विवेक कुमार शर्मा को तत्काल दी।

टीम के साथ मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी

जानकारी मिलते ही विवेक कुमार शर्मा राष्ट्रीय पक्षी को निकालने के लिए अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। काफी अथक प्रयास करने के बाद चौकी इंचार्ज ने बांस बल्ली सहित अन्य उपकरणों का सहारा लेकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित हाईटेंशन टावर से सुरक्षित निकाल लिया।

जान बचने के साथ ही मोर आजाद हो गया और उड़ गया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की। पुलिस के प्रयास से एक राष्ट्रीय पक्षी की जान बच सकी।

ये भी पढ़ें... Mudiya Mela 2022: देश भर से दस जुलाई से आएंगे श्रद्धालु, रेलवे ने किए अतिरिक्त ट्रेन के बंदोबस्त, ये रहेगी राजकीय मेला की व्यवस्था

Street Food: चाट के शाैकीन हैं तो आइए आगरा, यहां मिलेगा आपको हर व्यंजन का स्वाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.