Move to Jagran APP

Flag Day: आगरा पुलिस ने मनाया झंडा दिवस, रिजर्व पुलिस लाइंस और थानों में किया ध्वजारोहण

Flag Day भारत में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसे उसके योगदान के लिए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा 23 नवंबर 1952 को सत्य और निष्ठाा के प्रतीक लाल और नीले रंग का ध्वज प्रदान किया। इसके उपलक्ष्य में 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 02:11 PM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 02:11 PM (IST)
Flag Day: आगरा पुलिस ने मनाया झंडा दिवस, रिजर्व पुलिस लाइंस और थानों में किया ध्वजारोहण
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा पुलिस ने मंगलवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया। इस मौके पर पर रिजर्व पुलिस लाइंस और सभी थानों में पुलिस ने ध्वजारोहण किया।इसके साथ ही ध्वज के प्रतीक को वर्दी पर धारण कर गर्व का अनुभव किया।

loksabha election banner

भारत में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसे उसके योगदान के लिए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा 23 नवंबर 1952 को सत्य और निष्ठाा के प्रतीक लाल और नीले रंग का ध्वज प्रदान किया था। इसके उपलक्ष्य में 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। मंगलवार को आगरा में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने संबोधन में कर्तव्य निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने को प्रेरित किया।जिले के सभी अन्य कार्यालयों और थानों में भी पुलिस ध्वज फहराया गया।इस दौरान थानों में भी सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के साथ ही सभी पुलिसकर्मियों ने ध्वज के प्रतीक को वर्दी पर धारण किया गया।

ध्वज है शान और पहचान

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में अपने संबाेधन में कहा कि किसी भी संगठन का ध्वज उसकी शान व पहचान होता है। यह ध्वज हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है और नये जोश व उत्साह के साथ कर्तव्यपालन के लिए प्रेरित करता है।यह ध्वज हमें नए जोश देता है। आबादी के अनुसार देश में पहला स्थान होने के बाद भी उप्र पुलिस ने शानदार काम किया है। अपराध एवं भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस। दुर्दांत अपराधियों का अंत हुआ। महिलाओं को सुरक्षा का भाव पैदा किया है। एटीएस ने मतांतरण कराने वाले नेटवर्क काे ध्वस्त किया गया। एसएसपी ने अपने वक्तव्य में उप्र पुलिस की उपलब्धियां भी गिनाईं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.