Move to Jagran APP

जनसहयोग से बेहतर होगी ट्रैफिक व्यवस्था

जागरण संवाददाता, आगरा: किसी को अतिक्रमण से लगने वाले जाम से परेशानी थी तो कोई घने बाजारों में रोजाना

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 May 2018 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 17 May 2018 05:00 AM (IST)
जनसहयोग से बेहतर होगी ट्रैफिक व्यवस्था
जनसहयोग से बेहतर होगी ट्रैफिक व्यवस्था

जागरण संवाददाता, आगरा: किसी को अतिक्रमण से लगने वाले जाम से परेशानी थी तो कोई घने बाजारों में रोजाना लगने वाले जाम से परेशान था। मौका था दैनिक जागरण के नियमित कॉलम प्रश्न पहर का है। एक घंटे तक लोग जागरण कार्यालय में फोन कर अपनी समस्या बताते रहे। एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह ने इन सभी को नोट किया और सभी समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी ओर से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को काम कर रही हैं। जनसहयोग से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। पेश हैं जागरण कार्यालय में आई समस्याएं और एसपी ट्रैफिक के जवाबों के अंश।

loksabha election banner

सवाल-जवाब

शिकायतकर्ता- बालूगंज और छीपीटोला घने बाजार हैं। यहां अतिक्रमण के कारण जाम लगा रहता है। यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। बड़ी समस्या है।

ओमप्रकाश बंसल, अर्जुन नगर

एसपी ट्रैफिक- मौके का निरीक्षण करके समस्या देखी जाएगी। इसके समाधान कराया जाएगा।

शिकायतकर्ता- रामनगर की पुलिया के पास नाले और फुटपाथ पर अतिक्रमण है। पुलिस प्रशासन जब अभियान चलाती तो यहां से ठेल हट जाती हैं। कुछ देर में फिर से वे लग जाती हैं।

विष्णु वर्मा, ¨रकेश अग्रवाल शाहगंज

एसपी ट्रैफिक- कई बार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया है। फिर से नगर निगम की टीम को साथ लेकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

शिकायतकर्ता- वाटरव‌र्क्स चौराहे के पास हाईवे किनारे मेटाडोर और कैंटर खड़े रहते हैं। इससे एक्सीडेंट होते रहते हैं। पुलिस वाले यहां से रुपये लेते हैं, इसलिए कार्रवाई नहीं होती।

अंबुज, बल्केश्वर

एसपी ट्रैफिक- रोड के किनारे अगर अवैध वाहन स्टैंड बना दिया गया है तो इसे हटवाया जाएगा।

शिकायतकर्ता- रामबाग चौराहे पर फिर से ऑटो खड़े होने लगे हैं। यहीं से ये सवारियां भरते हैं। इसके कारण चौराहे पर जाम रहता है।

मो. आमिल, ट्रांस यमुना कॉलोनी

एसपी ट्रैफिक- कई बार चौराहे से ऑटो हटवाए गए हैं। वहां चौराहे से दूर ऑटो खड़े करने के लिए बोर्ड भी लगवाए गए हैं। फिर भी ऑटो चौराहे पर खड़े करके सवारियां बैठाई जा रही हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिकायकर्ता- आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 6 के सामने 80 फुट रोड पर तमाम ठेल खड़ी रहती हैं। सड़क पर ही खत्ताघर बना दिया गया है। इससे जाम रहता है। निकलने में बहुत परेशानी होती है।

एके त्रिपाठी, हरिगोपाल त्रिपाठी, आवास विकास कॉलोनी

एसपी ट्रैफिक- अतिक्रमण हटवाने और खत्ताघर के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

शिकायतकर्ता- कमला नगर की अधिकतर कॉलोनियों में लोगों ने गेट अवैध गेट लगा लिए हैं। इसलिए मुख्य मार्गो पर ट्रैफिक का बोझ बढ़ गया है और जाम के हालात रहते हैं। मैं पांच साल से इनकी लड़ाई लड़ रहा हूं। इन्हें हटवा दिया जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

योगेंद्र सिंघल, कर्मयोगी एन्क्लेव कमला नगर

एसपी ट्रैफिक- इस समस्या को संबंधित विभागों के साथ बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद हल निकालेंगे।

शिकायतकर्ता- सेंटजोंस-लोहामंडी मार्ग से राजामंडी को जाने वाले रास्ते पर अवैध स्टैंड बना दिया है। कई बार इसकी शिकायत की है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।

प्रमोद मुंवार, राजामंडी

एसपी ट्रैफिक- इसको दिखवाया जाएगा। अगर अवैध वाहन स्टैंड बना लिया गया है तो इसे हटवाया जाएगा।

शिकायकर्ता- बुंदू कटरा से रोहता तक रोड के दोनों ओर चंबल और गिट्टी वालों ने कब्जा कर लिया है। इससे जाम लगता है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है।

एमएल मीणा, बुंदू कटरा

एसपी ट्रैफिक- नगर निगम की टीम के साथ यहां से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

शिकायतकर्ता- चर्च रोड पर शोरूम बहुत हैं, लेकिन पार्किंग स्पेश किसी के पास नहीं है। लोग घरों के सामने और रोड पर वाहन खड़े करते हैं। मना करने पर लोग झगड़ते हैं।

अतुल गुप्ता, रामनगर कॉलोनी

एसपी ट्रैफिक- पार्किंग की व्यवस्था न होना बड़ी समस्या है। इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

य आए सुझाव

सुझाव- एमजी रोड पर पुलिस ने नालबंद कट को बंद कर दिया है। इसके कारण सुभाष पार्क के सामने जाम की स्थिति बन जाती है। अगर नालबंद कट खोल दिया जाए तो वहां जाम नहीं लगे।

दिनेश दुबे, बैंक कॉलोनी, सुभाष पार्क के सामने

एसपी ट्रैफिक- इस पर विचार किया जाएगा।

सुझाव- शहर के चौराहों और क्रॉसिंग पर ट्रैफिक पुलिस की संख्या कम रहती है। इसके कारण ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक संचालन में परेशानी होती है। इनकी संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

एसपी ट्रैफिक- ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या नियतन से कम है। इसके लिए शासन स्तर से निर्णय लिया जाना है। जागरण के सवाल और एसपी ट्रैफिक के जवाब

सवाल- शहर में ट्रैफिक जाम पुरानी समस्या है। इस समस्या के समाधान पर चर्चा बहुत होती रहती हैं। इसमें सुधार कब होगा?

जवाब- ट्रैफिक सुधार के लिए लघु कालिक और दीर्घ कालिक योजनाएं बनाई गई हैं। दोनों पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी से ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी।

सवाल- दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए कई बार अभियान चलाए गए, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से पुरानी स्थिति बन जाती है।

जवाब- जनजागरण को अभियान चलाया गया था। सख्ती भी गई और यह अभी जारी है। इसका शहर में असर भी दिख रहा है।

सवाल- सिटी बस और रोडवेज बस के अवैध बस स्टैंड जाम का कारण बनते हैं। इन पर कार्रवाई कब तक होगी?

जवाब- ऐसे सभी प्वाइंट चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सवाल- हाईवे के छहलेन होने और कई फ्लाइओवर बनने के बाद भी जाम के हालात रहते हैं। इससे कब तक निजात मिलेगी।

जवाब- अभी कुछ स्थानों पर कार्य चल रहा है। इसलिए कभी-कभी जाम लग जाता है। कार्य पूरा होने पर कुछ दिनों में यह समस्या खत्म हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.