Move to Jagran APP

नगर निगम में हर हाल में लगेगी पंडितजी की प्रतिमा

जागरण संवाददाता, आगरा: नगर निगम परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने के लिए फतेहपुर सीकरी

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 08:00 AM (IST)
नगर निगम में हर हाल में लगेगी पंडितजी की प्रतिमा
नगर निगम में हर हाल में लगेगी पंडितजी की प्रतिमा

जागरण संवाददाता, आगरा: नगर निगम परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने के लिए फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल भी आगे आ गए हैं। उन्होंने सोमवार को कहा पंडितजी की प्रतिमा हर हाल में लगेगी। विरोध करने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। प्रशासन असमर्थ रहता है तो हम अनुयायी अपने पैसे से मूर्ति लगवाएंगे।

loksabha election banner

सांसद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष और हमसब के प्रेरणा स्त्रोत हैं। नगर निगम परिसर में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने को लकर चल रही राजनीति और विरोध की हम सब निंदा करते हैं। प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। आज उन्हीं के जीवन के समर्पण की वजह से हम यहा तक पहुंचे हैं। अपनी सरकार में उनकी प्रतिमा लगने का विरोध करना शर्म की बात है। जो नहीं होना चाहिए। इसके लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार खड़ा है। उनकी प्रतिमा हर हाल में लगनी चाहिए।

चौधरी बाबूलाल ने कहा कि प्रशासन वहा मूर्ति लगवाने की व्यवस्था करे। अगर प्रशासन प्रतिमा लगाने में असमर्थ रहता है तो हमसब उनके अनुयायी अपने खर्चे पर नगर निगम में उनकी भव्य प्रतिमा लगवाएंगे। जो इसका विरोध करेगा, उसको उसकी भाषा में जवाब भी देंगे। उनकी प्रतिमा लगने से कोई नहीं रोक सकता। प्रतिमा हर हाल में लगेगी।

अगर प्रशासन प्रतिमा लगाने में असमर्थ रहता है तो हमसब उनके अनुयायी अपने खर्चे पर नगर निगम में उनकी भव्य प्रतिमा लगवाएंगे। जो इसका विरोध करेगा, उसको उसकी भाषा में जवाब भी देंगे। उनकी प्रतिमा लगने से कोई नहीं रोक सकता। प्रतिमा हर हाल में लगेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.