जागरण संवाददाता, आगरा: दैनिक जागरण के जल जागरण अभियान से लोगों के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। जल बचाने की इस मुहिम में लोग खुद से जुड़कर जल संरक्षण का संकल्प कर रहे हैं। गुरुवार को ट्रांस यमुना कॉलोनी बी ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में श्रीधाम जन सेवा समिति ने जल जागरण अभियान का आयोजन किया।
जल ही जीवन है, जीवन जीना है, तो पानी का संरक्षण करना ही होगा। क्योंकि यह खत्म हुआ, तो फिर एक एक बूंद के लिए तरसना पड़ेगा। श्रीधाम जन सेवा समिति ने कुछ इसी तरह के संकल्प लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। साथ ही सभी ने शपथ ली कि वह पानी को व्यर्थ नहीं बहाएंगे। क्योंकि हमारा भविष्य इसी पर टिका है। इसके संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के लिए प्रयास करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, सचिव एड. कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, दलवीर सिंह चौहान, डॉ. विमल झा, सुरेंद्र सिंह पौनिया, करन झा, सत्यप्रकाश चौहान, ऋषि सिंह, सौरभ शर्मा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। टॉक
पानी हमारी जरूरत है, इसलिए इसे बचाने के लिए हमें ही प्रयास करना चाहिए। आज हमने संयुक्त संकल्प लिया है और आगे भी कार्यक्रम करेंगे।
राजेश सिंह, कुशवाहा, संस्था अध्यक्ष पानी बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए आज से लोगों को जागरूक करने के साथ खुद भी कम पानी का प्रयोग करेंगे।
सुरेंद्र सिंह पौनिया, सदस्य। जल जीवन देता है, लेकिन हमारे कारण वह संकट में हैं। इससे हमारे संकट की संभावना भी बढ़ गई है। इसलिए आज ही से इसे सहेजने का प्रयास करेंगे।
डॉ. विमल झा, सदस्य। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर पानी को बचाया जा सकता है। बस जरूरत सोचने की है। आज से हम परिवार को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।
दलवीर सिंह चौहान, सदस्य।
आगरा में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO