Move to Jagran APP

विदेशियों की जुबां पर छाया है आगरा, बोले-नाम बदला तो हो जाएगा भ्रम

नाम बदलने के सवाल पर आश्चर्यचकित हो रहे विदेशी सैलानी, गूगल पर ताजमहल को आगरा के नाम से करते हैं सर्च

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 08:30 AM (IST)
विदेशियों की जुबां पर छाया है आगरा, बोले-नाम बदला तो हो जाएगा भ्रम

आगरा (जागरण संवाददाता): ताजमहल मतलब आगरा। विदेशी पर्यटकों की जुबां पर आगरा का नाम छाया हुआ है। सात समुंदर पार से आ रहे विदेशी पर्यटक ताजनगरी को आगरा के नाम से जानते हैं। इन्हें आगरा का इतिहास भले ही न पता हो, लेकिन आगरा बोलते ही ताज का ध्यान जरूर आ जाता है। अपने देश में भी जाकर वे ताज की खूबसूरती को बयां करते हैं तो आगरा का नाम लेना नहीं भूलते। लेकिन शहर का नाम बदलने के सवाल पर विदेशी पर्यटक भी आश्चर्यचकित हो रहे हैं।

loksabha election banner

इन दिनों आगरा का नाम बदलकर अग्रवन करने की चर्चा जोर पर है। स्थानीय स्तर पर भी आमजन और राजनीतिक पार्टियां आगरा का नाम बदलने पर विरोध जता रही है। इसे लेकर विदेशी पर्यटकों से राय जानी तो उन्होंने कहा कि वे ताजमहल के कारण ही आगरा को जानते हैं। आगरा नाम छोटा और बोलने में आसान भी है। इसे समझने और पूछने में भी परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि यदि अग्रवन नाम हो गया तो यह भ्रम की स्थिति पैदा करेगा।

आगरा नाम का उच्चारण आसान है। शहर का नाम बदलने से ताजमहल को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा होगी। नाम बदलना उचित नहीं है।

रोड्रिगो, स्पेन

ताज देखने कई देशों से लोग आ रहे हैं। आगरा बोलने और समझने में उन्हें आसानी रहती है। नाम बदला गया तो कई पर्यटकों की जुबान पर यह नाम नहीं आ पाएगा।

एड्यूडिओ, स्पेन

इन देशों से आते हैं पर्यटक

ताज का दीदार करने वालों में सबसे ज्यादा यूरोपियन पर्यटक होते हैं। इनमें इटालियन, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, और बेल्जियम देशों के पर्यटक आते हैं। इनके अलावा चेकेस्लोवाकिया, मैक्सिको, मलेशिया, सिंगापुर, रसिया, पोलैंड, ब्रिटिश, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, यूएस, कनाडा, जापान और चीन देश के भी पर्यटक ताज देखने आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.