Move to Jagran APP

फाल्गुन महोत्सव में लोगों ने परिवार संग की मौज-मस्ती

रविवार की छुट्टी में दोपहर से ही खरीदारी को उमड़ी भीड़ राजस्थान घूमर नृत्य की प्रस्तुति को लोगों ने किया पसंद

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 06:52 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 06:52 AM (IST)
फाल्गुन महोत्सव में लोगों ने परिवार संग की मौज-मस्ती

आगरा, जागरण संवाददाता। कोठी मीना बाजार मैदान में चल रहे मिडनाइट फाल्गुन महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। छुट्टी होने के चलते दोपहर से ही लोग मेले में पहुंचना शुरू हो गए। खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया। परिवार के साथ मौज-मस्ती की। रात तक मेले में रौनक रही।

loksabha election banner

फाल्गुन महोत्सव में बच्चों ने फन जोन में झूलों का आनंद लिया। स्टालों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। संगनी महिला मंच के राजस्थान के रंग, फाल्गुन महोत्सव के संग कार्यक्रम में घूमर नृत्य की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। बच्चों ने रंगीलो मारो ढोलना, बावन गज का लहंगा, होलिया में उड़े रे गुलाल, चटक के चलूंगी मटक के चलूंगी आदि लोक गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। संगिनी महिला मंच की अध्यक्ष दीपा गर्ग ने सभी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन अजय जैन एवं विवेक पाराशर ने किया। पसंद आ रहे अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट

मेला संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि अफगानिस्तान से आए अब्दुल रशीद की अफगानी ड्राई फ्रूट स्टाल पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अफगानिस्तान का मामरा बादाम, कंधारी किसमिस, काली किसमिस की ज्यादा मांग है। इसके अलावा पिस्ता, अंगूर, मुनक्का, काजू और अखरोट भी खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं फाल्गुन माह में ब्रज की ठंडाई, चिप्स-पापड़, शरबत, मसाला शिकंजी, रंगोली के रंग, होली की पिचकारी और ब्रज की पोशाक भी लोगों को खासा पसंद आ रही हैं। भरतपुर से आए मोहन चौधरी के हैंडलूम स्टाल पर भी अच्छी भीड़ लगती है। महोत्सव में आज:

सोमवार को फाल्गुन महोत्सव में सांझी विरासत थीम पर परिधान उत्सव आयोजित होगा। इसमें भारत के 17 से अधिक राज्यों की वेशभूषा और संस्कृति को स्पर्श संस्था के माध्यम से पेश किया जाएगा। मोहब्बत की नगरी की थीम पर मुगलों की पुरानी विरासत को भी मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। मेले में अमित सूरी, अंजलि यादव, अमित यादव, दिलीप कुमार, अश्वनी वर्मा, सागर तोमर आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.