Move to Jagran APP

दो घंटे की मेहनत ने बदली दी क्षेत्र की सूरत

आगरा: सड़कों पर कूड़ा फैला था, नालियां भरी पड़ी थीं, लोग घरों के बाहर कूड़ा फेंक रहे थे। नगर निगम की टीम पहुंची तो सब साफ हो गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 09:17 PM (IST)
दो घंटे की मेहनत ने बदली दी क्षेत्र की सूरत
दो घंटे की मेहनत ने बदली दी क्षेत्र की सूरत

आगरा: सड़कों पर कूड़ा फैला था, नालियां भरी पड़ी थीं, लोग घरों के बाहर कूड़ा फेंक रहे थे। तभी नगर निगम के सफाईकर्मी पहुंचे और पार्षद पति मुकेश यादव के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद यहां की सड़कें चमचमा उठीं। यह नजारा मंगलवार को ककरैठा क्षेत्र में दिखाई दिया। मौका था दैनिक जागरण के मेरा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत चलाए गए स्वच्छता कार्यक्रम का।

loksabha election banner

अभियान के दौरान निगम के 12 से ज्यादा कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद क्षेत्र का हुलिया बदल दिया। जहां सुबह तक गंदगी का अंबार लगा था, वहीं सड़कें और नालियां चमक उठी थीं।

करेंगे कूड़ेदान का प्रयोग : सफाई अभियान देखकर क्षेत्रीय लोग भी आ जुटे। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद और दैनिक जागरण का धन्यवाद दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि स्वच्छता में वह भी सहयोग करेंगे और घरों में कूड़ेदान का प्रयोग करेंगे।

क्षेत्रीय पार्षद विकलेश यादव के पति मुकेश यादव ने लोगों से अपील की, कि घर का कूड़ा नालियों में नहीं डालना चाहिए। सफाई कर्मचारियों को भी सम्मान दें, क्योंकि यह स्वच्छता के प्रहरी हैं। घरों में कूड़ेदान का प्रयोग करें और स्वच्छता में सहयोग करें, ताकि गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

आज दैनिक जागरण की पहल पर चले अभियान के बाद बदलाव दिखा है। हम भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता का ध्यान रखेंगे।

राकेश यादव, क्षेत्रीय निवासी। गंदगी किसी को पंसद नहीं होती। घरों की तरह मुहल्ले को भी साफ रखना जरूरी है, तभी हम समाज को जागरूक कर सकते हैं। सभी कूड़ेदान का प्रयोग करेंगे।

राम निवास, क्षेत्रीय निवासी। मरियम टॉम्ब, आगा खां की हवेली में की सफाई : दैनिक जागरण के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत संरक्षित स्मारक मरियम का मकबरा और आगा खां की हवेली में मंगलवार सुबह 9:30 बजे सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान एएसआई के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। यहां फैली गंदगी और पॉलीथिन को एकत्रित कर डस्टबिन में डाला गया।

सफाई के बाद मरियम का मकबरा चमक गया। इसके बाद अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। एएसआइ की उप अधीक्षण पुरातत्वविद एके कबुई, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद आरके सिंह, सहायक निदेशक सुरेंद्र प्रसाद, महेंद्र पाल, जितेंद्र सिंह, सहायक पुरातत्वविद पीसी पाण्डेय, वरिष्ठ संरक्षण सहायक एसके कुलश्रेष्ठ, एएसआइ फोटोग्राफर मोहित कुमार सहित पर्यटन अधिकारी हरीश चंद्र शामिल हुए। आगा खां की हवेली में संरक्षण सहायक अंकित नामदेव के निर्देशन में एएसआई कर्मचारियों ने सफाई की। कन्नौज उपमंडल स्थित बालापीर के मकबरे में भी अभियान चलाया गया। बुधवार को पहलवान का मकबरा और बारह खम्भा में सफाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.