Move to Jagran APP

Self Defence: 25,000 छात्राएं Training लेकर World Record बनाने को तैयार Agra News

आगरावासी बोले आगरा की शान होगा ये कार्यक्रम। 19 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम पहुंचने की अपील। कार्यक्रम में शामिल स्कूल व काॅलेज होंगे पुरस्कृत।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 07:46 PM (IST)
Self Defence: 25,000 छात्राएं Training लेकर World Record बनाने को तैयार Agra News
Self Defence: 25,000 छात्राएं Training लेकर World Record बनाने को तैयार Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। विश्‍वदाय स्मारक ताजमहल के शहर आगरा से आरंभ हुआ पिंक बेल्ट मिशन अब दुनियाभर में अपनी धाक बनाने को तैयार है। 19 फरवरी को एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड बनाने के साथ ही शहर की महिलाएं एक नया इतिहास रचेंगी। हाॅलीवुड फिल्म पिंक बेल्ट का निर्माण आगरा के लिए गौरव की बात है।

loksabha election banner

पिंक बेल्‍ट मिशन को अपर्णा राजावत ने आगरा से शुरू किया था। वे अब तक उत्‍तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्‍यों में जाकर स्‍कूली छात्राओं को आत्‍मरक्षा के गुर सिखा चुकी हैं। अब 25 हजार छात्राओं और महिलाओं के साथ यह कार्यक्रम होगा। इस संबंध में हुई प्रेस कांफ्रेंस में शहर के प्रमुख लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आगरा की आन बान और शान के लिए हम सभी कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। ये कार्यक्रम हम सभी का कार्यक्रम है।

19 फरवरी को एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे अधिक संख्या और सहयोग लाने वाले स्कूल काॅलेज को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार व अन्य पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है पिंक बेल्ट मिश्‍ान की शुरुआत सन 2018 में आगरा काॅलेज से हुई थी। अब यह एक नया इतिहास रचने जा रहा है। इंटरनेशनल माॅटीवेशनल स्पीकर अपर्णा राजावत द्वारा शुरू किये गये, इस अभियान ने पूरे देश में महिलाओं के बीच आत्‍मरक्षा की अलख जलाई है। पिंक बेल्ट मिशन के इस अभियान पर हाॅलीवुड में पिंक बेल्ट के नाम से ही एक फिल्म बन रही है। इसका निर्देशन हाॅलीवुड के डायरेक्टर जाॅन मैकरीट कर रहे हैं। इसके साथ ही 19 फरवरी को आगरा 25 हजार महिलाओं के साथ पिंक बेल्ट मिशन द्वारा गिनीज बुक आॅफ वर्ल्‍ड रिकाॅर्ड बनाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग करने के लिए हाॅलीवुड से फिल्म डाॅयरेक्टर अपनी पूरी टीम के साथ फरवरी में आगरा आयेंगे और इस फिल्म का लाइव क्लाइमेक्स आगरा की धरती पर ही शूट करेंगेे। फिल्म में भारतीय महिलाओं की स्थिति और पिंक बेल्ट मिशन से जुड़े लोगों के प्रयासों को पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम में आगरा के सभी स्कूल काॅलेजों व सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों की महिलाएं भाग लेंगी। इन सभी महिलाओं को पिंक बेल्ट का एक साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

अर्पणा राजावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के 1090 ने पिंक बेल्ट मिशन के सहयोग से हजारों लड़कियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उनको अपना हीरो खुद बनाया है। इसी तरह राजस्थान महिला आयोग ने भी राजस्थान के विभिन्न शहरों में आत्‍मरक्षा का प्रशिक्षण छात्राओं को दिलाया है। पत्रकार वार्ता में शहर के प्रमुख फुटवियर एक्‍सपोर्टर पूरन डावर, रोमसंस ग्रुप के किशोर खन्नाा, फुटवियर एक्‍सपोर्टर व मोटर कार रेसर हरविजय वाहिया, सेंट एंड्रूज स्‍कूल के निदेशक गिरधर शर्मा, आशु मित्तल, शीला बहल, मानसी चंद्रा वत्‍सला प्रभाकर, पूनम सचदेवा, रवि जैन मौजूद रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.