Move to Jagran APP

ताज का शहर गंदा, स्वदेश दर्शन से बदलेंंगे शहर की सूरत: अल्फोंस

केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस बोले, तीन वर्ष में दोगुना किया जाएगा आगरा का पर्यटन। देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 5992 करोड़ रुपये खर्च करेगी केंद्र सरकार।

By Prateek KumarEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 12:18 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 12:18 PM (IST)
ताज का शहर गंदा, स्वदेश दर्शन से बदलेंंगे शहर की सूरत: अल्फोंस
ताज का शहर गंदा, स्वदेश दर्शन से बदलेंंगे शहर की सूरत: अल्फोंस

आगरा(जासं): विदेशियों की बात तो दूर खुद केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फोंस आगरा आकर व्‍यथित हो गए। अतिक्रमण और गंदगी देख वे हैरान थे। बोलेे कि ताज जितना खूबसूरत है, शहर उतना ही गंदा। अकेले सरकार के दम पर नहीं बल्कि जनसहभागिता भी होनी चाहिए इस शहर को सुधारने के लिए। उन्‍होंने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना से आगरा की सूरत बदल जाएगी। दावा किया कि अगले तीन वर्ष में आगरा का पर्यटन दोगुना हो जाएगा।

loksabha election banner

निजी कार्यक्रम में बुधवार शाम को आगरा पहुंचे अल्फोंस सर्किट हाउस में जागरण्‍ा से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्वदेश दर्शन योजना के तहत देश में पर्यटन से जुड़े प्रमुख स्थलों पर 5992 करोड़ रुपये खर्च करेगी। उत्तरप्रदेश में इस योजना से संबंधित पांच प्रोजेक्ट हैं। आगरा के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि ताज दुनिया के सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक है। इसलिए पर्यटन से आगरा शहर की जीवन शैली को कैसे अच्छा बनाया जा सकता है, इसके लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव मांगा है। यहां नाइट टूरिज्म को बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। साथ ही फतेहपुरसीकरी में अक्टूबर से मार्च तक प्रतिदिन सांस्कृतिक गतिविधियां कराने का प्रस्ताव भी वे अपनी तरफ से सौंपेंगे।

पर्यटन से विदेशी मुद्रा में 20 फीसद वृद्धि 

पूरे विश्व में वर्ष 2016 से 2017 तक पर्यटकों का औसत ग्रोथ सात फीसद रहा। इसके मुकाबले भारत में पर्यटकों की की संख्या में वृद्धि 14 फीसद हुई। मंत्री ने बताया कि इससे देश की विदेशी मुद्रा में भी 20 फीसद की वृद्धि हुई है। पिछले चार वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 146 लाख लोगों को रोजगार दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.